IPL 2026 Prize Money List, RCB win Final vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. आईपीएल 2026 के इस महामुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हरा दिया. 17 साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले साल (2025) पंजाब किंग्स को हराकर पहली ट्रॉफी जीतने वाली बेंगलुरु ने इस बार भी अपना जलवा बरकरार रखा.इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे किंग विराट कोहली, जिन्होंने दबाव के समय नाबाद 75 रनों की जादुई पारी खेली और आखिरी में एक कड़क छक्का जड़कर टीम को चैंपियन बना दिया. मजे की बात यह है कि पिछले साल की तरह इस बार भी टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में थी, जिनकी कप्तानी में आरसीबी ने लगातार यह दूसरा कप उठाया है.
आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने टीमों और खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाया है. इस बार विजेता टीम से लेकर टूर्नामेंट के स्टार परफॉर्मर्स को मिलने वाली इनामी राशि की पूरी लिस्ट देखिए.
टीमों को मिली इनामी राशि (Team Prize Money)
चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने वाली आरसीबी टीम को ट्रॉफी के साथ पूरे 20 करोड़ रुपये का बंपर इनाम मिला है.
रनर्स-अप गुजरात टाइटंस - फाइनल में हार का सामना करने वाली गुजरात की टीम भी खाली हाथ नहीं रही, उपविजेता बनने पर उन्हें 13 करोड़ रुपये मिले हैं.
तीसरे नंबर पर (राजस्थान रॉयल्स) - क्वालीफायर 2 में बाहर होने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 7 करोड़ रुपये दिए गए.
चौथे नंबर पर (सनराइजर्स हैदराबाद) - एलिमिनेटर मुकाबले में सफर खत्म करने वाली हैदराबाद की टीम को 6.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है.
खिलाड़ियों को दिए गए अवॉर्ड्स
सीजन में बल्ले, गेंद और फील्डिंग से कमाल करने वाले खिलाड़ी भी मालामाल हुए हैं.
सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी (Emerging Player) - इस साल आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ी को सबसे बड़ा व्यक्तिगत इनाम 20 लाख रुपये मिला है.
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज को 10 लाख रुपये की इनामी राशि सौंपी गई.
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): सीजन में अपनी गेंदबाजी से गदर मचाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को भी 10 लाख रुपये मिले.
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): पूरे सीजन में अपने ऑलराउंड खेल से टीम को सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया.
ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता
ऑरेंज कैप: 776 रनों के साथ राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी बने विजेता.
पर्पल कैप: 28 विकेटों के साथ गुजरात के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने अवार्ड किया अपने नाम.