पिछले दिनों मीडियम पेसर जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच नियुक्त किया गया, तो अब उनका पसंदीदा स्टॉफ भी आना शुरू हो गया है. कई साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके और भारत के लिए भी 26 वनडे में 31 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा अब सीएसके के बॉलिंग कोच होंगे. टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की कि मोहित शर्मा टीम के सपोर्ट स्टाफ में नए बॉलिंग कोच के रूप में शामिल होंगे. उनकी नियुक्ति की सिफारिश मुख्य कोच ज़हीर खान ने की थी, जो कोचिंग सेटअप का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: विंडीज यहां चूक गया! जानें कौन 10 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर रहीं, क्या है मेगा इवेंट का फॉर्मेट
चार सीजन में रहे सीएसके में बतौर खिलाड़ी
मोहित इस भूमिका में एरिक सिमंस की जगह लेंगे और अब एक ऐसी फ्रेंचाइजी के साथ नई जिम्मेदारी संभालेंगे जहां वह एक खिलाड़ी के रूप में पहले ही काफी प्रभाव छोड़ चुके हैं. मोहित चेन्नई का दो अलग-अलग कार्यकाल के दौरान चार सीजन प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 38 वर्षीय मोहित कोचिंग ग्रुप में व्यापक आईपीएल अनुभव लेकर आए हैं. उन्होंने अपने खेल करियर के दौरान 120 आईपीएल मैच खेले और 134 विकेट अपने नाम किए.
सीआईओ ने की पुष्टि
सीईओ विश्वनाथन ने कहा, 'मोहित हमारे नए बॉलिंग कोच के रूप में चेन्नई से जुड़ेंगे. उनके नाम की सिफारिश हमारे मुख्य कोच ज़हीर खान ने की थी. मोहित एक खिलाड़ी के रूप में भी हमारे साथ शानदार रहे थे और हमें उम्मीद है कि वह बॉलिंग कोच के रूप में भी बहुत अच्छा काम करेंगे.'
पर्पल कैप विनर से आईपीएल बॉलिंग कोच तक
मोहित का सबसे यादगार आईपीएल सीज़न 2014 में रहा था, जब उन्होंने सीजन का समापन सबसे ज्यादा 20 विकेट के साथ किया. और इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने पर्पल कैप कब्जाई. इस प्रदर्शन ने फिर से उनकी टीम इंडिया में वापसी कराई थी.
गुजरात से जुड़े, प्रदर्शन और बेहतर हुआ
इसके बाद मोहित गुजरात टाइटन्स के साथ एक शानदार दौर भी शामिल रहे. गुजरात से जुड़ने के बाद मोहित की बॉलिंग का स्तर और ऊंचा गया. तब उनकी गेंदों में ज्यादा विविधता और परिपक्वता देखने को मिली. इस दौरान उन्होंने हेड कोच आशीष नेहरा सहित प्रबंधन का भरोसा जीता. मोहित ने गुजरात के साथ दो सीज़न में 41 विकेट हासिल किए.हरियाणा के इस तेज़ गेंदबाज़ ने पिछले साल दिसंबर में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं