विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने युवा क्रिकेटरों के लिए आए इस सुझाव का उड़ाया मजाक

वॉन ने कहा , नेट्स पर ही युवा बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदों का सामना करना सिखाया जाता है. उस पर प्रतिबंध लगाना है तो सीनियर स्तर पर भी लगाना होगा.’ नवंबर 2014 में एक घरेलू मैच में सीन एबॉट के बाउंसर पर ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज फिलीप ह्यूज की मौत के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई थी.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने युवा क्रिकेटरों के लिए आए इस सुझाव का उड़ाया मजाक
इंग्लिश पूर्व कप्तान माइकल वॉन
लंदन:

कुछ ही दिन पहले कनकशन (सिर की चोट) विशेषज्ञ माइकल टर्नर के युवा बल्लेबाजों के लिए दिए गए सुझाव का इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Micheal Van) ने मजाक उड़ाया है.  टर्नर 'हेड इंजुरी रिसर्च फाउंडेशन' के मीडिया निदेशक हैं. वॉन ने ‘द टेलिग्राफ से कहा ,‘यह हास्यास्पद सुझाव है. अगर युवाओं को सीनियर स्तर पर खेलते समय पहली बार शॉर्ट गेंदों का सामना करना पड़ेगा तो यह और जोखिम भरा होगा.'

यह भी पढ़ें:  ऋषभ पंत ने नए मकान को लेकर फैंस से मांगे सुझाव, तो मिले ऐसे मजेदार जवाब

उन्होंने कहा कि अगर जूनियर स्तर पर बाउंसर पर प्रतिबंध लगाना है तो सीनियर स्तर पर भी लगाना होगा. मैं जूनियर स्तर पर बच्चों को खेलते देखता हूं. मेरा बेटा भी खेलता है. उन्हें बहुत कम शॉर्ट पिच गेंद कराई जाती है. गेंदबाजों में इतनी शारीरिक क्षमता नहीं होती कि बच्चों को बाउंसर डाल सके और पिचें भी धीमी होती है.' हाल ही में कनकशन (सिर की चोट) विशेषज्ञ माइकल टर्नर ने अपील की थी कि अंडर-18 आयु वर्ग में बाउंसर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाए.

यह भी पढ़ें:  सौरव का होगा मेडिकल टेस्ट और यह अहम फैसला होगा बाद में

वॉन ने कहा , नेट्स पर ही युवा बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदों का सामना करना सिखाया जाता है. उस पर प्रतिबंध लगाना है तो सीनियर स्तर पर भी लगाना होगा.' नवंबर 2014 में एक घरेलू मैच में सीन एबॉट के बाउंसर पर ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज फिलीप ह्यूज की मौत के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई थी.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Michael Vaughan, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com