विज्ञापन
This Article is From May 02, 2023

पहले कोहली-गंभीर की फाइट तो वहीं अब लखनऊ और RCB के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि मैच में  खिलाड़ियों के बीच हुई गर्मा गर्मी की वजह से चर्चा का विषय बन गया है और अब मैदान के बाहर दोनों ही टीमों के बीच ट्विटर पर भी जंग छिड़ गई है.

पहले कोहली-गंभीर की फाइट तो वहीं अब लखनऊ और RCB के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग
पहले कोहली-गंभीर की फाइट तो वहीं अब लखनऊ और RCB के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग
नई दिल्ली:

RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि मैच में  खिलाड़ियों के बीच हुई गर्मा गर्मी की वजह से चर्चा का विषय बन गया है.  मैच के बाद जहां गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच ज़ोरदार बहस हुई वहीं मैच के दौरान जब लखनऊ की टीम 127 रनों का पीछा कर रही थी, उस समय लखनऊ के बैटर नवीन उल हक़ और विराट कोहली के बीच फील्ड पर मामला कुछ गरमाया हुआ दिखाई दिया तो वहीं जैसे ही मैच खत्म हुआ दोनों ही खिलाड़ियों ने अकड़ के साथ एक दूसरे से हाथ मिलाया. अब दोनों ही टीमों के बीच ट्विटर पर भी जंग छिड़ गई है. दोनों ही टीमों की तरफ से एक के बाद एक ट्वीट किए जा रहे हैं और फाइट अब ट्विटर पर जारी है. इसके अलावा आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया पर जीत के बाद जश्न का वीडियो भी शेयर किया है. 
 

क्या है पूरा मामला?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि मैच में खिलाड़ियों के बीच हुई गर्मा गर्मी की वजह से चर्चा का विषय बन गया है. मैच के बाद जहां गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच ज़ोरदार बहस हुई वहीं मैच के दौरान जब लखनऊ की टीम 127 रनों का पीछा कर रही थी. उस समय लखनऊ के बैटर नवीन उल हक़ और विराट कोहली के बीच फील्ड पर मामला कुछ गरमाया हुआ दिखाई दिया तो वहीं जैसे ही मैच खत्म हुआ दोनों ही खिलाड़ियों से अकड़ के साथ एक दूसरे से हाथ मिलाया. 

मामला यहीं नहीं रुका बल्कि मैच के बाद जब के एल राहुल और विराट कोहली एक दूसरे के साथ बातचीत कर रहे थे तो नवीन उल हक वहां से गुज़रे, के एल शायद उन्हें बातचीत करने के लिए लिए कहा लेकिन विराट के वहां खड़े होने के कारण वे कुछ बोलते हुए वहां से चले गए. मैच के दौरान भी दोनों ही खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे. तब अमित मिश्रा और अंपायर्स ने बीच में आकर दोनों को बहस करने से रोका. लेकिन दोनों का टकराव मैच के बाद भी जारी रहा. 

मैच की अगर बात करें तो बंगलौर ने लखनऊ पर 18 रनों से जीत दर्ज की. विराट कोहली ने 31 रनों की पारी खेली वहीं 2 शानदार कैच भी पकड़े. वहीं दूसरी तरफ नवीन उल हक ने 3 विकेट चटकाए. विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने आउट किया. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 126 रन बनाए थे. वहीं लखनऊ की टीम 108 रन ही बना सकी.

--- ये भी पढ़ें ---

* Video: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई ज़ोरदार झड़प, आईपीएल में मचा बवाल
* कोहली-गंभीर' के बीच हुई जोरदार झड़प के बाद BCCI एक्शन में, सुनाई ये सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Gautam Gambhir, Naveen-ul-Haq Murid, Royal Challengers Bangalore, Lucknow Super Giants, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com