विज्ञापन

10 छक्के, पांच चौके, शतक के साथ फिन एलन ने बदल दिया न्यूजीलैंड क्रिकेट का इतिहास, बने पहले बल्लेबाज

Finn Allen Created History: फिन एलन ने एक एक बड़ी उबलब्धि हासिल कर ली है. वह न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 फॉर्मेट के तहत एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

10 छक्के, पांच चौके, शतक के साथ फिन एलन ने बदल दिया न्यूजीलैंड क्रिकेट का इतिहास, बने पहले बल्लेबाज
Finn Allen

Finn Allen Created History: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 51वां मुकाबला बीते शुक्रवार (आठ मई) को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच दिल्ली में खेला गया. जहां केकेआर की टीम फिन एलन (Finn Allen) के विस्फोटक शतकीय पारी के बदौलत 34 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह कीवी टीम की तरफ से टी20 फॉर्मेट के तहत एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जारी साल में उनके बल्ले से पहला शतक बीबीएल में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए निकला था. उसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप में अपनी नेशनल टीम के लिए सैकड़ा जमाने में कामयाब रहे और अब आईपीएल में केकेआर की तरफ से शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है. 

2026 में फिन एलन के बल्ले से निकले शतक

101 रन (53 गेंद) -  पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए - बीबीएल
नाबाद 100 रन (33 गेंद) - न्यूजीलैंड के लिए - टी20 वर्ल्ड कप 
नाबाद 100 रन (47 गेंद) - केकेआर के लिए - आईपीएल

फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 गेंदों में जमाया सैकड़ा 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलन का बल्ला जमकर चला. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 47 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 212.76 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और 10 खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

केकेआर की 10 विकेट से मिली जीत 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो दिल्ली में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए पतुम निसंका सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 29 गेंदों में 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 143 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने 14.2 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए एलन ने 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन ने 27 गेंदों में नाबाद 33 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें- DC vs KKR: अक्षर पटेल के खाते में दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 19 साल में सिर्फ दूसरे कप्तान बने, क्या वॉर्न से भी बदतर होंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com