विज्ञापन

DC vs KKR: अक्षर पटेल के खाते में दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 19 साल में सिर्फ दूसरे कप्तान बने, क्या वॉर्न से भी बदतर होंगे

Axar Patel, DC vs KKR: आंकड़ों ने जो अक्षर पटेल की तस्वीर पेश की है, उसमें वह सुधार कर सकते हैं. यहां से उनके पास तीन मैच बाकी बचे हैं

DC vs KKR: अक्षर पटेल के खाते में दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 19 साल में सिर्फ दूसरे कप्तान बने, क्या वॉर्न से भी बदतर होंगे
Axar Patel, DC vs KKR: अक्षर पटेल
X: social media

आंकड़े अक्षर सही तस्वीर पेश नहीं करते. फिर चाहे यह अच्छी तस्वीर हो या अनचाही. और कुछ ऐसा ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) के साथ देखने को मिला है.  निश्चित तौर पर अक्षर पटेल उतने खराब बल्लेबाज नहीं हैं, लेकिन जो आंकड़े आए हैं, उसने उन पर बड़ा दाग लगा दिया है. और अगर वह यहां से नहीं संभले, तो यह दाग ऐसा रूप धारण  कर लेगा, जो अपने आप में मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा बन जाएगा. शुक्रवार को केकेआर (DC vs KKR) के खिलाफ उनके पास बड़ा मौका था, लेकिन बल्लेबाजी और बॉलिंग दोनों में ही उनका हाल बेहाल हुआ. बल्लेबाजी में अक्षर ने 22 गेंद खेलकर 11 रन बनाए, तो बॉलिंग कुछ बेहतर जरूर ही. 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट, लेकिन इससे वह बैटिंग में अपने ऊपर लगने वाले बड़े दाग को नहीं ही रोक सके. 

शेयर बाजार से धड़ाम हुआ औसत!

बल्ले से एक और नाकामी के साथ ही अक्षर पटेल का औसत इस साल मानो एकदम जमीं पर पहुंच गया. शुक्रवार के मैच के बाद अक्षर 11 मैचों के बाद 8 पारियों में 6.28 के औसत से 44 ही रन बना सके हैं. और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 26 रन रहा है. और इसी आंकड़े ने उन पर बड़ा दाग लगा दिया. 

सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान बन गए 

बैटिंग आंकड़ा बुरी तरह खराब हुआ, तो अक्षर पटेल इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कम से कम 7 या इससे ज्यादा पारियों के मानक पर किसी एक सीजन में सबसे खराब बैटिंग औसत वाले सिर्फ दूसरे कप्तान बन गए. उनसे खराब औसत सिर्फ दिवंगत शेन वॉर्न का ही रहा है. चलिए जानिए कि बताए गए मानक पर आईपीएल में किसी एक सीजन में सबसे खराब औसत रखने वाले कप्तान कौन रहे हैं.  

औसत             कप्तान

2.00               शेन वॉर्न (2010)

6.28              अक्षर पटेल (2026*)

11.08              इयॉन मॉर्गन (2021)

12.00             हरभजन सिंह (2012)

12.75            आर. अश्विन (2018)

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Axar Rajeshbhai Patel, Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders, Delhi Capitals Vs Kolkata Knight Riders 05/08/2026 Ddkr05082026270322, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com