अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी है. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और साजो सामान व तैयारियों से जुड़े मसलों के कारण यह फैसला किया गया है. पीसीबी ने भी कहा है कि इस सीरीज का कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा.
रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन भावना ने भाई के लिए लिखी दिल को छूने वाली बात
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अफगानिस्तान को तीन सितंबर से श्रीलंका में पाकिस्तान की मेजबानी करनी थी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को पाकिस्तान में इस श्रृंखला का आयोजन करने पर सहमति जतायी थी.
लेकिन शाम तक घटनाक्रम बदल गया और एसीबी इस नतीजे पर पहुंचा कि फिलहाल श्रृंखला को स्थगित करना ही उचित रहेगा क्योंकि उसके खिलाड़ियों को देश के शासन में बदलाव के कारण तैयारियों के लिये पर्याप्त समय नहीं मिला है. काबुल हवाई अड्डे से उड़ानें भी निलंबित हैं.
नेपाली गेंदबाज ने चौंकाया, तूफानी बाउंसर से बल्लेबाज के होश उड़ा दिए- देखें Video
एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हामिद शिनवारी ने कहा, ‘खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति सहित सभी परिस्थितियों पर गौर करने के बाद हमने श्रृंखला स्थगित कर दी है.'शिनवारी ने पहले कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि तालिबान के शासन में क्रिकेट को किसी तरह का नुकसान होगा क्योंकि वे इस खेल का समर्थन करते हैं. दोनों बोर्ड अब 2022 में इस श्रृंखला को आयोजित करने का प्रयास करेंगे।
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं