विज्ञापन

ENG vs PAK: जो रूट ने WTC में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Joe Root Sets Unique World Test Championship Record: भले ही रूट बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो गए.

ENG vs PAK: जो रूट ने WTC में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने
Joe Root Makes WTC History

Joe Root Creates World Record in WTC: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट इंग्लैंड की दूसरी पारी में 24 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में रूट ने 3 चौके लगाए. भले ही रूट बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो गए. रूट अब WTC के इतिहास में 700 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रूट ने अबतक WTC के इतिहास में 79 मैच खेले हैं और इस दौरान 702 चौके लगाने में सफल हो गए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन दूसरे नंबर पर हैं. मार्नस लाबुशेन ने WTC के इतिहास में अबतक 60 टेस्ट मैच के दौरान 510 चौके लगाए हैं. 

तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जिनके नाम WTC इतिहास में 510 चौके लगाने का कमाल अबतक दर्द है. बता दें कि WTC इतिहास में केवल 3 ऐसे  बल्लेबाज हैं जिनके नाम 500 से ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. जिसमें रूट, लाबुशेन और स्मिथ का नाम दर्ज है. 

इसके अलावा रूट ने टेस्ट में 168 मैच खेलकर एक खास कमाल भी किया है. अब रूट सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 में पहुंच गए हैं. बता दें कि टेस्ट में सबसे ज्याद मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं, तेंदुलकर ने 200 मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. दूसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन हैं, एंडरसन ने 188 मैच खेले हैं, तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं. पोंटिंग ने 168 मैच खेलने का कमाल कर किया है. वहीं, रूट भी पोंटिंग के बराबर 168 मैच खेल चुके हैं. रूट अब स्टीव वॉ से आगे विकल गए हैं. वॉ ने भी अपने टेस्ट करियर में 168 मैच खेल थे. 

टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं. जिससे इंग्लैंड के पास अब 261 रन की लीड हो गई है. इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 का स्कोर किया था जिसके जवाब में पाकिस्तान 110 रन ही बना सकी थी. 

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, England, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com