विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

Eng vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड को लगा झटका, दूसरे टेस्ट से बीजे वैटलिंग बाहर हुए

न्यूजीलैंड के लिए 74 टेस्ट, 28 वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके 35 वर्षीय वैटलिंग ने इस महीने के शुरू में घोषणा की थी कि वह भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे.

Eng vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड को लगा झटका, दूसरे टेस्ट से बीजे वैटलिंग बाहर हुए
Eng vs NZ 2nd Test: कीवी विकेट कीपर बीजे वैटलिंग
बर्मिंघम:

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वैटलिंग पीठ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. वैटलिंग की पीठ का दर्द ठीक नहीं हुआ जिससे वीरवार को को विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘यह चोट पहले भी वैटलिंग को परेशान करती रही है. हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें सुधार हुआ है, लेकिन यह इतनी ठीक नहीं है कि वह पूरे टेस्ट के दौरान विकेटो के पीछे खड़े हो पाएंगे.''

विराट के लिए मुश्किल, इन दो पेसरों में किसे दें फाइनल में जगह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

न्यूजीलैंड के लिए 74 टेस्ट, 28 वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके 35 वर्षीय वैटलिंग ने इस महीने के शुरू में घोषणा की थी कि वह भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे.

ICC टेस्ट रैंकिंग में जडेजा और रोहित शर्मा का जलवा, बेन स्टोक्स पिछड़े, देखें टॉप 10

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन के बिना ही खेलेगी क्योंकि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले कोहनी की दर्द से पूरी तरह उबरना चाहते हैं. दो टेस्ट की श्रृंखला का पहला मैच ड्रा रहा था. दूसरे टेस्ट के बाद टीम 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये साउथम्पटन रवाना होगी.

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में   बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bradley-John Watling, England Vs New Zealand 06/10/2021 Ennz06102021199909, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com