विज्ञापन

Duleep Trophy: 4,6,4,4...फिर विकेट, वैभव सूर्यवंशी- यश ठाकुर के बीच जबर्दस्त टक्कर, शॉटों का वीडियो वायरल

Vaibahv Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने यश ठाकुर के एक ओवर में 4,6,4,4 जड़ दिए, फिर उसी ओवर में आउट हो गए

Duleep Trophy: 4,6,4,4...फिर विकेट, वैभव सूर्यवंशी- यश ठाकुर के बीच जबर्दस्त टक्कर,  शॉटों का वीडियो वायरल

खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी टूर्नामेंट में कुछ दिन पहले वैभव सूर्यवंशी का मैच भले ही खराब गया हो, लेकिन सेमीफाइनल आते-आते इस सुपर किड ने दिखा दिया कि फॉर्मेट चाहे कोई भी हो, उनका बल्ला यूं ही बोलेगा! बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रन रन बनाकर इसका अच्छा सबूत दिया. वहीं, मुकाबले के तीसरे दिन वैभव ने दूसरी पारी में भी दिखाया कि वह इस फॉर्मेट में भी बेखौफ अंदाज में ही बैटिंग करेंगे. और खासतौर पर तीसरे दिन उनके और तेज गेंदबाज यश ठाकुर (Vaibhav Sooryavanshi V/S Yash Thakur) के बीच गेंद और बल्ले की जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली. वैभव ने इस छोटी टक्कर में प्रचंड शॉट लगाए, लेकिन बाजी ठाकुर मार ले गए. बहरहाल, जब इस छोटी सी टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर आया,  तो फैंस के बीच तूफान सा वायरल हो गया. 

जोरदार रही वैभव-ठाकुर की टक्कर

यह पूर्वी क्षेत्र की दूसरी पारी का 14वां ओवर था. और वैभव ने शुरुआत मिडऑन से ऐसे पुल से की, जो सही कनेक्ट नहीं हुआ, लेकिन उन्हें चौका दे दिया. दूसरी गेंद पर सूर्यवंशी ने बेहतरीन अंदाज में सिर के ऊपर से चेक करते हुए छक्का जड़ दिया. फिर पुल से फाइनल लेग से चौका, तो अगली गेंद पर अपर-कट से स्लिप के ऊपर से. इसके बाद एक गेंद खेली खेलने के बाद वैभव फिर से गेंद को उड़ाने की कोशिश में आउट हो गए. यह वास्तव में विकेट ठाकुर का नहीं, कप्तान पाटीदार का रहा, जिन्होंने बेहतरीन कैच लपका. इस छोटी बैटल में बाजी ठाकुर जीत गए, लेकिन वैभव के शॉट और तेवर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए है. 

दोनों पारियों में सूर्यवंशी का जलवा

वैभव ने भले ही दूसरी पारी में रन कम बनाए, लेकिन उनके तेवर और अंदाज में कोई कमी नहीं थी. दूसरी पारी में पूर्व क्षेत्र को जीतने के लिए 159 रन का छोटा लक्ष्य मिला था. और ऐसे में शायद वैभव इसे जल्द ही खत्म कर देना चाहते थे. आउट होने से पहले उन्होंने 43 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों से 40 रन बनाए. वहीं, पहली पारी में उन्होंने 81 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही छक्कों से 92 रन बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास के कई रिकॉर्डों पर पानी फेरते हुए पंडितों को हैरान करते हुए बताया था कि वह रेड-फॉर्मेट में भी छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Yash Ravisingh Thakur, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com