विज्ञापन

Maruti की इन सस्ती कारों की बंपर बिक्री, कीमत 3.5 लाख से शुरू, इतने लोगों ने की खरीदारी

Maruti की सबसे सस्ती कारों का जलवा अगस्त 2026 में भी कायम रहा. अगस्त में Alto K10 और S-Presso की बिक्री में 28% का उछाल देखने को मिला. जानें 3.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इन कारों की ऑन-रोड डिटेल.

Maruti की इन सस्ती कारों की बंपर बिक्री, कीमत 3.5 लाख से शुरू, इतने लोगों ने की खरीदारी

Maruti Suzuki ने पिछले महीने यानी अगस्त में बिक्री की जानकारी दे दी है. पिछले महीने कंपनी की टोटल बिक्री 219,220 यूनिट्स रहीं जबकि जुलाई में कंपनी ने  241,421 यूनिट्स की बिक्री की थी. 

कंपनी ने पिछले महीने Alto और S-Presso की भी खूब बिक्री की. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने दो गाड़ियां की कंबाइंड सेल 8,799 यूनिट्स रहीं. जबकि इसी महीने पिछले साल दोनों कारों की सेल 6,853 यूनिट्स ही थी. यानी इस साल दोनों कारों की बिक्री बढ़ी हैं. आइए आपको दोनों कारों की ऑनरोड कीमत, इंजन और बाकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं.

Maruti Alto K10 एक नजर में 

Maruti Alto K10 भारत की सबसे किफायती और सस्ती कारों में से एक है. इसमें दमदार इंजन, जरूरत के सभी फीचर्स वाला केबिन और बजट फ्रेंडली कीमत मिलती है. हैचबैक कारों की घटती बिक्री के बावजूद Maruti Alto K10 आज भी मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. भले ही ये 69hp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करता है, लेकिन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह कार चलाने में काफी फुर्तीली और तेज लगती है.

हाई स्पीड में इंजन की आवाज थोड़ी केबिन में आती है, लेकिन यह कभी परेशान करने वाली नहीं लगती. शहर में हल्के से एक्सीलेटर दबाने पर भी कार आसानी से ट्रैफिक में चलती है. हालांकि, रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में हल्की झटकेदार महसूस हो सकती है. Maruti Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, इसकी ऑनरोड कीमत बेस मॉडल के लिए लगभग 4.24 लाख रुपये तक जा सकती है.

Maruti S-Presso एक नजर में 

Maruti S-Presso भी उसी हल्के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनी है जिस पर ऑल्टो K10 आधारित है. इसका SUV जैसा अपराइट स्टांस ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों को खूब पसंद आता है. छोटे साइज के बावजूद इसमें 180mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे ये खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से निकल जाती है. साथ ही इसमें 240 लीटर का बूट स्पेस (डिक्की) दिया गया है, जो लंबी दूरी के सफर के लिए काफी काम आता है.

इसमें भी 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (66bhp पावर और 89Nm टॉर्क) मिलता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प है. बेहतर माइलेज के लिए इसमें 'आइडल स्टार्ट/स्टॉप' तकनीक भी दी गई है. Maruti S-Presso की एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, इसकी ऑनरोड कीमत 4.13 लाख रुपये से शुरू होती है. 

ये भी पढ़ें- आखिर होता क्या है Flex Fuel? E20 से कितना अलग है E100, गाड़ी खरीदने से पहले समझ लें ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki, MARUTI, Alto K10 Discount, S-Presso, Maruti Alto K10 Automatic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com