विज्ञापन

DPL 2026 का फाइनल कल, सेंट्रल और साउथ दिल्ली के बीच होगी टक्कर, जानिए टाइमिंग-लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

DPL 2026 Final: दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा. ये हाई-वोल्टेज एक्शन 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.

DPL 2026 का फाइनल कल, सेंट्रल और साउथ दिल्ली के बीच होगी टक्कर, जानिए टाइमिंग-लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Yash Dhull And Ayush Badoni
X (formerly Twitter)

DPL 2026 Final: दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा. ये हाई-वोल्टेज एक्शन 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. दरअसल, सेंट्रल दिल्ली किंग्स शुक्रवार को पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ 72 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह पक्की की है.

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-2 में किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू ने 46 गेंदों में 10 छक्कों और 5 चौकों के साथ 106 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 20 ओवरों में 218/5 का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद पुरानी दिल्ली को 17.4 ओवरों में 146 रन पर समेट दिया. बतौर गेंदबाज जोंटी ने 3 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

साउथ दिल्ली बनाम सेंट्रल दिल्ली हेड-टू-हेड

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच अब तक कुल 5 मैच हुए हैं, जिनमें साउथ दिल्ली ने तीन और सेंट्रल दिल्ली ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

  • 20 अगस्त 2024: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हराया.
  • 28 अगस्त 2024: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 122 रन से हराया.
  • 7 अगस्त 2025: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 9 विकेट से हराया.
  • 9 अगस्त 2026: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया.
  • 26 अगस्त 2026 (क्वालिफायर-1): साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

DPL 2026 Final: कब-कहां देखें फाइनल मैच
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा फैंस FanCode और JioHotstar के ऐप्स और वेबसाइट्स पर दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (SDS) स्क्वाड:
आयुष बडोनी, तेजस्वी दहिया, सनत सांगवान, अनमोल शर्मा, अंशुमान हुड्डा, सुमित कुमार, प्रांशु विजयरन, सुमित माथुर, करण गर्ग, दीपांशु गुलिया, सागर तनवर, प्रणव पंत, कार्तिक यादव, यमित सहरावत, विजन पंचाल, सुमित कुमार बेनीवाल, अमन भारती, दिव्यांश रावत, विवेक तिवारी, ऋषभ शर्मा, अंकित डाबस, अंकुर कौशिक और एकांश डोबल.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स (CDK) स्क्वाड:
 सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम में यश धुल, वंश बेदी, दिविज मेहरा, मनी ग्रेवाल, जोंटी सिद्धू, युगल सैनी, आदित्य भंडारी, सिद्धार्थ जून, यतीश सिंह, समर्थ सिंह, तेजस बारोका, अरुण पुंदीर, आत्रेय त्रिपाठी, आर्यवीर कोहली, आयुष कुमार, वेदांत सहवाग, कुलदीप यादव, केशव डाबस, राहुल यादव, जसवीर सहरावत, गवनिश खुराना और अभिषेक कुमार यादव शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-  NDTV Exclusive: 'मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी,' ध्यानचंद को भारत रत्न नहीं मिलने पर छलका बेटे का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com