भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के चयन पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि आगामी तीन सालों तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिले या ना मिले. उन्हें 16 सदस्यीय टीम में बरकरार रखना चाहिए. अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए भारतीय दिग्गज ने कहा, 'उसने टीम में जगह अपने बलबूते पर बनाया है. उसके चयन में उम्र कोई मायने नहीं रखती है. यह सिर्फ उसके रनों के दम पर हुआ है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह प्लेइंग 11 में खेलता है या नहीं. टीम मैनेजमेंट को अगले तीन सालों के लिए 16 सदस्यीय टीम में उसकी जगह पक्की कर देनी चाहिए. चाहे वह खेले या ना खेले, फेल हो या परफॉर्म करे. उसे आयरलैंड के खिलाफ जबरदस्ती प्लेइंग 11 में नहीं शामिल कीजिए. क्योंकि वह सामने वाली टीम मजबूत हो या कमजोर हर हाल में रन बनाएगा. तो सिर्फ खिलाने के लिए उसे 11 में मत शामिल कीजिए.'
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए वैभव को भारतीय टीम में मिली है जगह
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स टूर के लिए भारतीय बेड़े में शामिल किया गया है. आगामी दौरे पर टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे. वहीं उप-कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर रखी गई है. अय्यर से पहले टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी. मगर पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश चल रहा था. जिसकी वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
आयरलैंड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
इंग्लैंड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.
यह भी पढ़ें- 'कुछ और टिकट बिक जाएंगे!', इंग्लैंड की अखबारों में छाए वैभव सूर्यवंशी, जानें वहां के दिग्गजों ने क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं