विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी दुनिया के किसी गेंदबाज से डरते हैं? 4 शब्दों के जवाब ने लूटी महफिल

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने उस सवाल का जवाब दिया है जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी गेंदबाज से डरते हैं.

क्या वैभव सूर्यवंशी दुनिया के किसी गेंदबाज से डरते हैं? 4 शब्दों के जवाब ने लूटी महफिल
Vaibhav Sooryavanshi on bowler he feared

Vaibhav Sooryavanshi: विश्व क्रिकेट में 15 साल के  वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2026 में जहां वैभव ने उन सभी गेंदबाजों के खिलाफ आतिशी पारी खेली जिन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है. यही कारण है कि उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें किसी भी गेंदबाज से डर नहीं लगता है. लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने इस बारे में बात की है. राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव ने उस सवाल का जवाब दिया है जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी गेंदबाज से डरते हैं. इस सवाल पर वैभव ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. दरअसल, सूर्यवंशी से पूछा गया, "एक बॉलर जिसके खिलाफ आप बैटिंग नहीं करना चाहेंगे?" उन्होंने जवाब दिया, "अभी तक किसी के खिलाफ नहीं". उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

बता दें कि अभी हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला शांत रहा था लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. वैभव ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में दो में अर्धशतकीय पारी खेली. वैभव के नाम अबतक 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 193 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 32 का है. वहीं, 189.21 की स्ट्राइक रेट के साथ वैभव ने रन बनाए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में वैभव ने अबतक 14 छक्के लगा दिए हैं.  

टी-20 के नए सिक्सर किंग हैं वैभव सूर्यवंशी

15 साल की उम्र में भी, वैभव सूर्यवंशी धुआंधार छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. T20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है,  उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 514 गेंदों और 29 पारियों में हासिल किया था.  तुलना के लिए बता दें कि पारियों के हिसाब से ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह (33 पारियां और 813 गेंदें) और खेली गई गेंदों के हिसाब से बेल्जियम के साबेर जखिल (699 गेंदें) उनके बाद आते हैं.

ये भी पढ़ें- Who is Dilip Gavit: इलाज के अभाव में गंवाया हाथ, अब खेतों में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक किसान के बेटे ने जीता गोल्ड

ये भी पढ़ें- CWG 2026: जैवलिन में नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम होंगे आमने-सामने, आंकड़ों से समझिए किसके भाले में है कितना दम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com