विज्ञापन

Video: रोहित शर्मा ने 'नटराज मुद्रा' में लगाया शॉट, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल, देखकर स्टुअर्ट ब्रॉड भी चौंके

Rohit Sharma's shot against Jofra Archer during first ODI match: भारत को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में शुभमन गिल ने 80 रन की पारी खेली तो वहीं, दूसरी ओर वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने बेहतरीन पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.

Video: रोहित शर्मा ने 'नटराज मुद्रा' में लगाया शॉट, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल, देखकर स्टुअर्ट ब्रॉड  भी चौंके
Rohit Sharma, Lord Shiva's iconic Nataraj frame

Rohit Sharma's shot against Jofra Archer during first ODI match: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा भले ही बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी को देखकर इंग्लैंड खेमा हैरत में हैं. रोहित ने 21 गेंद पर 11 रन की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान रोहित ने एक चौका लगाया. रोहित ने तरह से अपनी पारी का एक मात्र चौका लगाया उसने इंग्लैंड में चर्चा बटोर ली है. दरअसल, पहले वनडे मैच में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ रोहित शर्मा का शॉट देखने के बाद दिनेश कार्तिक ने भगवान शिव की मशहूर नटराज मुद्रा दिखाई, क्योंकि रोहित ने यह शॉट बिल्कुल उसी नटराज मुद्रा में लगाया था जिसे देखकर कार्तिक गदगद हो गए तो वहीं, साथ में कमेंट्री कर रहे स्टुअर्ट ब्रॉर्ड  भी हैरत में नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

 शुभमन गिल की 80 रन की पारी ने बदला मैच 

गिल ने रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (5) के सस्ते में आउट होने के बाद 48 रन पर दो विकेट गंवा चुके भारत के लिए जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने उपकप्तान श्रेयस अय्यर (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. गिल ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और आकर्षक ऑन-ड्राइव तथा कवर ड्राइव लगाए। जोश टंग की गेंद पर लगाया गया उनका पुल शॉट छक्के के रूप में दर्शनीय रहा. 

गिल के रिटायर हर्ट होने के बाद मैच कुछ समय के लिए इंग्लैंड की ओर झुकता नजर आया. श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए, जबकि केएल राहुल जोश टंग की तेज गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए किसी भी तरह का दबाव नहीं आने दिया और टीम को जीत तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का टूटा दिल, स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस के हार की ली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup, Success Story: जिस नवजात बच्चे को मेसी ने गोद में खिलाया, हाथों से नहलाया, वह बन गया उनका उत्तराधिकारी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 80 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ेंIND vs ENG, 1st ODI: गौतम गंभीर के मास्टर स्ट्रोक से पलटी बाजी, प्रिंस यादव को 'दूत' बनाकर भेजा मैदान पर और बदल गया पूरा मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Rohit Gurunath Sharma, Krishnakumar Dinesh Karthik, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com