PF Balance not Credited: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों की सैलरी आ गई है. बहुत सारी कंपनियां महीने की आखिरी तारीख (28, 29, 30 या 31) को सैलरी जारी कर देती हैं, वहीं बहुत सी कंपनियां 1 से 7 तारीख तक पिछले महीने की सैलरी जारी करती है, जबकि कुछेक कंपनियां इसे 7 से 10 तारीख तक खींच कर ले जाती हैं. आज 15 जुलाई है, तो ऐसा माना जा सकता है कि नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों की सैलरी आ ही गई होगी. आपकी भी सैलरी आ गई होगी, लेकिन क्या आपने इस महीने अपना PF बैलेंस चेक किया है? क्या आपका PF बढ़ा हुआ दिख रहा है? अगर नहीं तो चेक कर लें और जानकारी के लिए ही सही, ये खबर जरूर पढ़ लें.
दरअसल, सिस्टम पूरी तरह डिजिटली अपडेट होने और वेबसाइट के अपग्रेडेशन के बाद EPFO न केवल बैलेंस चेक करने, बल्कि ब्याज क्रेडिट करने से लेकर क्लेम सेटलमेंट तक सारी प्रक्रियाओं को पहले से तेज किया है. इसी क्रम में EPFO ने ECR यानी 'इलेक्ट्रॉनिक चालान सह रिटर्न' फाइलिंग को लेकर ये प्रावधान किया है कि कंपनियां 15 जुलाई तक ये प्रक्रिया पूरी कर दे. ऐसा नहीं करने पर इसका कर्मचारियों पर सीधा असर पड़ेगा. संगठन ने साफ किया है कि देरी या गलती न हो, इसका ध्यान रखा जाए.
क्या होता है ECR और क्यों है जरूरी?
कंपनियां हर महीने अपने कर्मचारियों के PF अकाउंट में अपना अंशदान जमा करती है. आपके PF का पैसा EPF अकाउंट में जमा करने की यही प्रक्रिया ECR है. अगर आपके कंपनी में HR समय पर ECR फाइल न करें तो तो आपकी सैलरी से जो PF का पैसा कटता है, वो आपके EPF अकाउंट में क्रेडिट नहीं होगा और बैलेंस चेक करने पर दिखाई नहीं देगा. हालांकि कई बार पैसा कटने के बावजूद अकाउंट में शो हीं करता है.
कंपनियों के लिए हर महीने की 15 तारीख ECR फाइल करने की आखिरी तारीख होती है. जून महीने की सैलरी जो आपके खाते में 10 जुलाई तक हर हाल में क्रेडिट हो गई होगी, उसका PF इस महीने 15 जुलाई यानी आज जमा होना जरूरी होता है. ये मिस हुआ तो सीधा आपके PF बैलेंस पर असर पड़ सकता है.
...तो क्या करना चाहिए?
कर्मचारी अमूमन हर महीने अपना PF बैलेंस चेक करते ही है. कई बार मोबाइल में मैसेज आने पर देख लेते हैं तो कई बार ऑनलाइन PF बैलेंस चेक करते हैं. आप भी ऐसा जरूर करें, आप चेक करें कि सैलरी से पैसे कटने के बाद आपके EPF खाते में इस महीने का PF जमा हुआ या नहीं. अगर PF बैलेंस बढ़ा हुआ नहीं दिख रहा तो देरी के बारे में अपनी कंपनी को सूचित करें और उनसे जानकारी लें.
PF बैलेंस चेक करने के 4 तरीके
- EPF पासबुक पोर्टल पर जाएं.
- अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें.
- सदस्य आईडी का चयन करें और अपना बैलेंस देखने के लिए पासबुक देखें पर क्लिक करें.
UMANG ऐप
- UMANG ऐप पर EPFO सर्च करें
- कर्मचारी केंद्रित सेवाएं में आएगा
- यहां 'पासबुक देखें' पर क्लिक करें
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त UAN और OTP का इस्तेमाल कर लॉग इन करें और बैलेंस चेक करें.
SMS सेवा
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक SMS भेजें. EPFOHO UAN (जैसे कि EPFOHO 100XXXXXXXXX).
- आप अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर जोड़ सकते हैं (उदाहरण के लिए, EPFOHO UAN HIN हिंदी के लिए)
मिस्ड कॉल सेवा
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें.
- कॉल अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाएगी और आपको अपने PF बैलेंस और Details के साथ एक SMS प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें: भारत-UK डील से Rolls-Royce, Land Rover जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती, लाखों की होगी बचत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं