विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2012

धोनी का कप्तानी छोड़ने का इरादा अभी नहीं

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना है कि टीम में कप्तानी के कई दावेदार लेकिन अभी कप्तानी छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना है कि टीम में कप्तानी के कई दावेदार लेकिन अभी कप्तानी छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

कोलकाता नाइटराइडर्स के आईपीएल चैंपियन बनने के बाद महेंद्र धोनी की जगह गौतम गंभीर को भारतीय टीम का कप्तान बनाने की बात उठने लगी हैं।

सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी ने गौतम गंभीर को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप देने की मांग की है। इसका एहसास भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी है। अपनी जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में कप्तानी के लिए कई दावेदार हैं।

धोनी के मुताबिक सहवाग, गंभीर और कोहली टीम के कप्तान बनने के दावेदार हैं। लेकिन धोनी ने यह भी साफ किया कि कप्तानी छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, महेंद्र सिंह धोनी, कप्तानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com