विज्ञापन

VIDEO: दीप्ति शर्मा का तूफान, 86 गेंदों में ठोकी तूफानी शतक, वडोदरा में चौकों की लगा दी झड़ी

दीप्ति शर्मा ने वडोदरा में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया है. छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 86 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए. उनकी पारी में 15 चौके शामिल रहे.

VIDEO: दीप्ति शर्मा का तूफान, 86 गेंदों में ठोकी तूफानी शतक, वडोदरा में चौकों की लगा दी झड़ी
दीप्ति शर्मा
@BCCIWomen/X

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा व्हाइट बॉल फॉर्मेट में दिन प्रतिदिन और ज्यादा खूंखार होती जा रही हैं. जिसका ताजा उदाहरण वडोदरा में देखने को मिला है. टूर्नामेंट के दूसरे वनडे मुकाबले में ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा है. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आईं दीप्ति ने कुल 86 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 123.25 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 106 रन बनाने में कामयाब रहीं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 15 खूबसूरत चौके देखने को मिले. 

दीप्ति ने हरमनप्रीत के साथ 153 रनों की शतकीय साझेदारी की 

यही नहीं मुकाबले के दौरान दीप्ति शर्मा ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 137 गेंदों में 153 रनों की शतकीय साझेदारी भी की. जिसके बदौलत टीम 328 रन तक पहुंचने में कामयाब रही. मुकाबले के दौरान हरमनप्रीत कौर ने भी शतक जड़ा. टीम के लिए उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 121 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 104.13 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाने में कामयाब रहीं. कौर के वनडे करियर का यह आठवां शतक है. 

दीप्ति शर्मा का वनडे करियर 

दीप्ति शर्मा ने खबर लिखे जाने तक भारत की तरफ से कुल 126 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 107 पारियों में 2877 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और 18 अर्धशतक शामिल है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 125 पारियों में 168 सफलता प्राप्त की है. 

328/6 रन बनाने में कामयाब रही भारतीय महिला टीम 

वडोदरा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 50 ओवरों में 328/6 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए हरमनप्रीत कौर (126) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 106) ने शतक लगाया. वहीं पारी आगाज करते हुए प्रतिका रावल ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. बाकी के बल्लेबाजों का बल्ला जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने खामोश रहा. 

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-हनीफ ओपनर, बाबर-कोहली को नहीं मिली जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Deepti Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com