ZIM vs PAK 2nd T20I: पाकिस्तान के लिए 20 साल के तेज गेंदबाज अरशद इकबाल (Arshad Iqbal) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में अपना डेब्यू मैच खेला. पहले ही मैच में अरशद ने अपनी तज गेंदबाजी से क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया. खासकर जिम्बाब्वे की पारी के 7वें ओवर में जिस रफ्तार के साथ गेंद की उसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया. दरअसल 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर अरशद ने जिम्बाब्वे बल्लेबाज तिनशे कामुनुखुमवे (Tinashe Kamunhukamwe) को ऐसी खतरनाक तेज बाउंसर फेंकी की बल्लेबाज का हेलमेट भी टूट गया. अरशद इकबाल (Arshad Iqbal) की बाउंसर इतनी खतरनाक थी कि गेंद हेलमेट पर लगते ही वह दो टूकड़ों में टूट गया. इसके बाद सभी खिलाड़ी बल्लेबाज के पास आए और हालचाल लिया. जिस समय गेंद बल्लेबाज के हेलमेट पर लगी बल्लेबाज बिल्कुल घबड़ाया हुआ था. इसके तुरंत बाद जिम्बाब्वे के फिजियो बल्लेबाज के पास आए और उनका ट्रिटमेंट किया. इस मैैच में अरशद इकबाल क 1 विकेट मिला.
IPl 2021: सहवाग ने किया स्लॉग ओवरों में मोहम्मद शमी की बड़ी समस्या की ओर इशारा
हालांकि बल्लेबाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन हेलमेट परे गेंद लगने से यकीनन कुछ समय तक के लिए बल्लेबाज के होश उड़ गए थे. बल्लेबाज ने झट से अपना बल्ला फेंका और अपने फिजियों का इंतजार करने लगा. वैसे तिनशे कामुनुखुमवे (Tinashe Kamunhukamwe) ने जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 100 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
IPL 2021: आज होगा दीपक हुड्डा से क्रुणाल पंड्या का सामना, सोशल मीडिया पर हो रही है मीम्स की बरसात
Those dreadlocks surely saved Kamunhukamwe from potential concussion after getting hit by an Arshad Iqbal bouncer #ZIMvPAK @ZimCricketv #VisitZimbabwe pic.twitter.com/3n6oxjVn8K
— Kudakwashe (@kudaville) April 23, 2021
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. खासकर गेंदबाज की खतरनाक गेंद को देखकर फैन्स लगातार कमेेंट कर रहे हैं. बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान ने पहला टी-20 मैच जीत लिया है. दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाए हैं.
बता दें कि जिम्बावे के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को लक्ष्य आसानी से पूरा करने नहीं दिया है. जिम्बावे गेंदबाजों ने 18 ओवर तक पाकिस्तान के 6 विकेट 87 रन पर गिरा दिए थे. पाक की ओर से बाबर आजम ने 41 रन बनाए, इसके अलावा दूसरा पाकिस्तानी बल्लेबाज जमकर क्रीज पर नहीं रूक पाया. आखिर में जिम्बाब्वे ने यह मैच 19 रन से जीतने में सफल रह.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं