विज्ञापन

DC vs RCB IPL 2026: कुलदीप 2 विकेट लेते ही अश्विन, चहल के क्लब में मारेंगे एंट्री, सिर्फ 5 भारतीय कर सके हैं ऐसा

DC vs RCB IPL 2026, Kuldeep Yadav on major milestone: कुलदीप यादव अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2 विकेट लेते हैं तो टी20 में 250 विकेट लेने वाले छठे भारतीय स्पिनर बन जाएंगे.

DC vs RCB IPL 2026: कुलदीप 2 विकेट लेते ही अश्विन, चहल के क्लब में मारेंगे एंट्री, सिर्फ 5 भारतीय कर सके हैं ऐसा
DC vs RCB IPL 2026, Kuldeep Yadav on major milestone

DC vs RCB IPL 2026, Kuldeep Yadav on major milestone: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों के सामने कुलदीप की फिरकी की परीक्षा होगी. अक्षर पटेल के साथ मिलकर वह और खतरनाक हो जाते हैं. मिडिल ऑर्डर में आकर रनों की गति पर लगाम लगाने और विकेट लेने की झमता इस चाइनामैन गेंदबाज को और घातक बनाती ही. वहीं कुलदीप की नजर इस मुकाबले में एक मेगा रिकॉर्ड पर भी होगी. कुलदीप अगर सोमवार को 2 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री लेंगे, जिसमें अश्विन और चहल जैसे दिग्गज हैं. 

चहल, अश्विन के क्लब में एंट्री लेंगे कुलदीप

कुलदीप यादव ने 191 पारियों में 21 की गेंदबाजी औसत और 7.6 की इकॉनमी से 248 विकेट लिए हैं. अगर आरसीबी के खिलाफ वह 2 विकेट और लेते हैं तो उनके टी20 क्रिकेट में 250 विकेट हो जाएंगे. कुलदीप टी20 में 250 विकेट के आंकड़े को छूने वाले छठे भारतीय बनेंगे. अभी तक यजुवेंद्र चहल, पीयूष चावला, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ही ऐसा कर पाए हैं. चहल टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर हैं, जिन्होंने 331 पारियों में 388 विकेट निकाले हैं. जबकि चावला के नाम 304 पारियों में 327 विकेट हैं. जबकि अश्विन ने 329 मैचों में 317, अमित मिश्रा ने 256 पारियों में 285, अक्षर पटेल ने 307 पारियों में 277 विकेट झटके हैं. 

दिल्ली में ऐसा है रिकॉर्ड

बात अगर कुलदीप यादव के अरुण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने दिल्ली में आईपीएल में 29 पारियों में 23 शिकार किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.1 की है. जबकि बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 11 पारियों में 11 विकेट निकाले हैं. कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक 59 पारियों में 69 विकेट झटके हैं. आईपीएल 2025 के बाद से कुलदीप दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर हैं. 

दिलचस्प होगा यह मैचअप

बेंगलुरु के फिनिशर जितेश शर्मा को कुलदीप ने टी20 की 5 पारियों में 2 बार पवेलियन की राह दिखाई है. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 33 रन लुटाए हैं. जबकि कोहली के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड बेहतर है. कोहली और कुलदीप 7 पारियों में भिड़े हैं. इस दौरान कोहली ने 75 रन बटोरे हैं जबकि कुलदीप एक दफा उन्हें आउट करने में सफल हुए हैं. जबकि बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को भी कुलदीप ने 2 पारियों में से एक बार पवेलियन भेजा है.

यह भी पढ़ें: DC vs RCB IPL 2026: KL राहुल का बदला अंदाज़, फिर भी अनलकी, टीम इंडिया की राह है मुश्किल!

यह भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026: विराट कोहली के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 19 साल में ये कारनामा करने वाले होंगे पहले खिलाड़ी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com