विज्ञापन

DC vs KKR: केएल राहुल का महारिकॉर्ड, यह तो विराट, रोहित भी नहीं कर सके, कारनामा करने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज

KL Rahul's  big record: केएल राहुल शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सिर्फ 23 रन ही बना सके, लेकिन इन 23 रन से उन्होंने वह कर डाला जो 19 साल में कोई दूसरा बल्लेबाज आईपीएल में नहीं कर सका

DC vs KKR: केएल राहुल का महारिकॉर्ड, यह तो विराट, रोहित भी नहीं कर सके, कारनामा करने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज
KL Rahul's  big record:
X: social media

KL Rahul's  big record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में घरेलू फैंस के सामने और लगभग बन चुके करो या मरो के मुकाबले में केकेआर (DC vs KKR) के खिलाफ केएल राहुल (KL Rahul) बड़ी पारी से चूक गए. केएल 14 गेंदों पर 4 चौकों से 23 रन ही बना सके, लेकिन इन 23 रनों के भीतर ही केएल राहुल ने इतिहास रच दिया. केएल राहुल ने वह कारनामा कर दिया, जो न ही विराट कोहली (Virat Kohli) जैसा दिग्गज बल्लेबाज ही कर सका और न ही मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा. और यह उपलब्धि हासिल करना कोई आसान काम नहीं है. 

पहले बल्लेबाज बने केएल राहुल

केएल राहुल ने जैसी ही पारी का 21वां रन बनाया, तो इसी के साथ ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 रन पूरे कर लिए. केएल पिछले दो ही सीजन से दिल्ली के लिए खेल रहे हैं. और यह बताता है कि राहुल ने नई फ्रेंचाइजी के लिए कितनी निरंतरता के सात बल्लेबाजी की है. बहरहाल, राहुल के इतिहास रचने की बात लखनऊ के लिए एक हजार रन पूरे करना नहीं, बल्कि तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए एक हजार रन पूरे करना है.  और वह यह कारनामा करने वाले आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए. 

आसान नहीं है यह उपलब्धि!

निश्चित तौर पर किसी भी बल्लेबाज के लिए तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए हजार रन बनाना आईपीएल में बिल्कुल भी आसा नहीं है. वैसे केएल ने सबसे ज्यादा 2548 रन पंजाब किंग्स के लिए बनाए. इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे, तो उसके लिए 1410 रन बना डाले. और निश्चित ही, आगे भविष्य में केएल का दिल्ली के लिए भी योगदान खासा बड़ा होने जा रहा है. लेकिन दिल्ली के लिए एक हजार रन आए, तो यह भी एक रिकॉर्ड के साथ आए

पंत को पीछे छोड़ दिया केएल ने

केएल राहुल ने दिल्ली के लिए एक हजार रन पूरे किए, तो इसी के साथ ही वह कैपिटल्स के लिए सबसे तेज हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए. इससे पहले यह कारनामा जेपी  डुमिनी और ऋषभ पंत के नाम पर संयुक्त रूप से था. दोनों ने ही 35-35 पारियों  में एक हजार रन पूरे किए थे, लेकिन केएल राहुल ने दोनों के मुकाबले बहुत पहले ही 23 ही पारियों में यह उपलब्धि हासिल करके दिल्ली के भविष्य के बल्लेबाजों के सामने एक नई चुनौती पेश कर दी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Kannaur Lokesh, Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2026, Delhi Capitals Vs Kolkata Knight Riders 05/08/2026 Ddkr05082026270322, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com