ऑस्ट्रेलिया के विस्फ़ोटक बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर (David Warner) ने विराट कोहली के ख़राब फॉर्म को लेकर उन्हें एक ऐसी सलाह दे दी है कि कोहली किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए हैं. आउट ऑफ़ फ़ॉर्म कोहली (Virat Kohli) के लिए वॉर्नर ने आउट ऑफ़ बॉक्स आइडिया दे दिया है.
यह भी पढ़ें- एक ही ओवर में ठोके 5 छक्के और 1 चौका, कप्तान बनते ही बेन स्टोक्स का धमाल, देखिए VIDEO
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेहतरीन तकनीक, वर्ल्ड क्लास फ़िटनेस और अति महात्वाकांक्षी विराट कोहली 2 साल पहले तक 4 में से 1 मैच में शतक लगा रहे थे. मगर साल 2019 के बाद से से सब कुछ थम सा गया. पहले T20 की कप्तानी छोड़ी. फिर आईपीएल की. वनडे की कप्तानी छीन ली गयी और टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिए गए. 2 साल से क्रिकेट के किसी स्वरूप में शतक नहीं लगा पाए हैं और न ही मैन ऑफ़ द मैच बन पाए हैं. अपने करियर में पहली बार लगातार दो साल शतक नहीं लगा पाए हैं. आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली कप्तानी छोड़ने के बाद भी लय में नहीं लौट पाए. अब तक 11 मैचों में 21.60 की औसत से 216 रन बना पाए हैं जिसमें सिर्फ़ 1 अर्धशतक शामिल हैं. करियर में पहली बार लगातार 2 गोल्डन डक के शिकार हो चुके हैं. यानी पहली ही गेंद पर बगैर ख़ाता खोले आउट.
हम सब जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर बेहद आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हैं. पिछले सीज़न तक हैदराबाद के कप्तान थे. इस बार दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं. वॉर्नर मैदान पर जितने आक्रामक हैं, निजी ज़िंदगी में उतने ही मज़ाकिया शख़्स हैं. वॉर्नर भारतीय फ़िल्मों पर आधारित डांस वीडियो और मीम्स अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड करते रहते हैं. इन वीडियो और रील्स में वॉर्नर खुद तो अभिनय और डांस करते ही हैं, साथ ही उनकी पत्नी कैंडिस और बेटियां इवी मेई, इंडी रेई भी नज़र आती हैं. दूसरी बेटी 6 साल की इंडी विराट कोहली की बहुत बड़ी फ़ैन है. कैंडिस ने एक बार बताया था कि बीच वाली बेटी विराट कोहली बनना चाहती है.
डेविड वॉर्नर के मज़ाकिया अंदाज़ को उनके प्रशंसक ख़ूब पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 9.3 मिलियन फ़ॉलोअर हैं. इनमें भारतीय फ़ैंस की बहुत बड़ी संख्या है. 35 साल के डेविड वॉर्नर ने आउट ऑफ़ फ़ॉर्म चल रहे विराट कोहली को एक दिलचस्प सलाह दी है. "प्यार का आनंद लो और कुछ और बच्चे करो. फ़ॉर्म आता-जाता रहता है जबकि प्रतिभा हमेशा आपके साथ रहती है. आप अपना कौशल कभी खोते नहीं. ये दुनिया के हर खिलाड़ी के साथ होता है." ज़ाहिर है कोहली वॉर्नर की इस सालह पर भौंचक रह गए होंगे. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की अभी एक साल की बेटी है जिसका नाम वामिका है. वॉर्नर कहते हैं, आप कितने भी अच्छे खिलाड़ी हैं, ये माएने नहीं रखता. आपके करियर में उतार-चढ़ाव आने ही हैं. कभी-कभी बुरा दौर लंबा खींच जाता है. खेल के बुनियाद से हमेशा जुड़े रहें."
वॉर्नर की बेटियां उनके खेल पर कड़ी नज़र रखती हैं. बच्चे जानना चाहते हैं कि वे शतक क्यों नहीं लगा पा रहे हैं. जॉस बटलर की तरह छक्के क्यों नहीं मार रहे हैं. शुक्र है कि पिछले मैच में डेविड वॉर्नर ने अपनी पिछली टीम हैदराबाद के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त पारी खेली. वॉर्नर ने 58 गेंद पर नाबाद 92 रन बनाए. पारी में 12 चौके और 3 छक्के जमाए. इस सीज़न उनका सर्वोच्च स्कोर है. दिल्ली की 21 रन से जीत में उनकी अहम भूमिका रही. मैच के बाद वॉर्नर ने कहा "उम्मीद है कि बच्चे अब सो गए होंगे. अब वे ख़ुश होने चाहिए. लेकिन मैं आज भी शतक नहीं लगा पाया." वॉर्नर अब आईपीएल में सबसे ज़्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ये उनका नवासीवां अर्धशतक था. क्रिस गेल ने 88 हाफ़ सेंचुरी बनाई है. कोहली 77 अर्धशतक के सात तीसरे नंबर पर हैं. वॉर्नर ने सबसे ज़्यादा 18 मैन ऑफ़ द मैच हासिल करने में रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं