- हाल ही में बेन स्टोक्स को नया टेस्ट कप्तान चुना था ईसीबी ने
- टेस्ट टीम के लिए गैरी कर्स्टन का कोच बनना तय
- हम स्टॉफ नियुक्ति में मोर्गन से चर्चा करेंगे-ईसीबी डॉयरेक्टर
पिछले 12 महीने के दौरान लाल गेंद के साथ इंग्लिश टीम के प्रदर्शन में आयी गिरावट के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने नए कोचिंग स्टॉफ की नियुक्ति का बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार इंग्लिश बोर्ड ने जहां भारत को साल 2011 विश्व कप जिताने वाले गैरी कर्स्टन को अपना अगला कोच बनाने का फैसला किया है, तो वहीं व्हाइट-बॉल फौरमेट में भी उसने अपना कोच चुन लिया है. और सूत्रों के अनुसार व्हाइट-बॉल फौरमेट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडेन मैकलम उसके अगले कोच बनने जा रहे हैं. इंग्लैंड के अखबार डेली मेल के अनुसार मैकलम व्हाइट-बॉल में कोच बनने के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. इसी बीच इंग्लैंड के नए प्रबंध निदेशक रॉबर्ट की ने कहा है कि कोचिंग स्टॉफ के बाकी लोगों की नियुक्ति और अन्य बड़े फैसलों के लिए कप्तान इयॉन मोर्गन को भरोसे में लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: भारत के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान, अब रोहित, बुमराह और पोलार्ड को भी प्लेइंग इलेवन...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जड़ा था आईपीएल इतिहास का पहला शतक
ब्रैंडेन मैकलम अपने समय के दुनिया के आतिशी बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे. और साल 2008 में शुरू हुयी इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में उन्होंने 73 गेंदों पर 10 चौकों और 13 छक्कों से नाबाद 158 रन बनाकर सनसनी मचा दी थी. हालांकि, बाद में वह अपनी इस पारी के पैमाने पर खरे नहीं उतर सके थे.
यह भी पढ़ें: IPL के दो नंबर वन खिलाड़ी एक साथ: ब्रावो ने कोहली के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा...
दो शतक हैं मैकलम के आईपीएल में
मैकलम ने आईपीएल में बहुत ही धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की थी, लेकिन अगले कुछ साल उनका बल्ला वैसी आग नहीं उगल सका. हालांकि, छह साल बाद उन्होंने एक और शतक बनाया. यह वह साल रहा, जब उन्होंने आईपीएल में एक सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ औसत (33.53) निकाला. कुल मिलाकर मैकलम ने 109 मैचों में 27.70 के औसत, 2 शतक और 13 अर्द्धशतक से 2881 रन बनाए हैं.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं