विज्ञापन

राजस्थान का सबसे 'बड़ा दुश्मन', आज कैसे बचेंगे पहले से बेहाल रॉयल्स के गेंदबाज? आंकड़ों ने उड़ाए होश

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए डेविड मिलर का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. उन्होंने आरआर के खिलाफ 12 मैच खेलते हुए 11 पारियों में 77.8 की औसत से 389 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.13 का रहा है.

राजस्थान का सबसे 'बड़ा दुश्मन', आज कैसे बचेंगे पहले से बेहाल रॉयल्स के गेंदबाज? आंकड़ों ने उड़ाए होश
David Miller

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 43वें मुकाबले में आज (एक मई) राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला शाम सात बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान हर किसी की निगाहें दिल्ली के मैच फिनिशर डेविड मिलर (David Miller) की ऊपर टिकी रहेंगी. क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए उनका प्रदर्शन हमेशा सराहनीय रहा है. मिलर के सराहनीय प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरआर के खिलाफ उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 11 पारियों में 77.8 की औसत से 389 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 164.13 की शानदार स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज पहले से हैं बेहाल 

आज के मुकाबले में मिलर और खतरनाक इसलिए हो जाते हैं क्योंकि जारी टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं. सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है. बताया जा रहा है आज का मुकाबला पिच नंबर चार पर खेला जाएगा. जहां हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है. ऐसे में मिलर कुछ देर भी क्रीज पर टिक जाते हैं तो वह डीसी के लिए गेम चेंजर साबित होंगे.

डेविड मिलर का आईपीएल करियर 

बात करें डेविड मिलर के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक यहां कुल 149 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 142 पारियों में 35.96 की औसत से 3200 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 138.89 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है. 101 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- अरशद-होल्डर नहीं, बल्कि गुजरात की जीत का 'टर्निंग प्वाइंट' रहा हेजलवुड की ओवर में 24 रन ठोकने वाला स्टार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com