विज्ञापन

अरशद-होल्डर नहीं, बल्कि गुजरात की जीत का 'टर्निंग प्वाइंट' रहा हेजलवुड की ओवर में 24 रन ठोकने वाला स्टार

आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में शुभमन गिल का अहम योगदान रहा. टीम के लिए उन्होंने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 18 गेंदों में 238.88 की स्ट्राइक रेट से तेज तर्रार अंदाज में 43 रनों की पारी खेली और मैच को शुरुआती ओवरों में ही एकतरफा कर दिया.

अरशद-होल्डर नहीं, बल्कि गुजरात की जीत का 'टर्निंग प्वाइंट' रहा हेजलवुड की ओवर में 24 रन ठोकने वाला स्टार
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी

Shubman Gill, Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक महत्वपूर्ण मुकाबला 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां गुजरात की टीम को 25 गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत मिली. मैच के हीरो जरूर जेसन होल्डर रहे. मगर कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) की भी जीतनी सराहना की जाए, उतनी कम है. उन्होंने विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 18 गेंदों में 238.88 की स्ट्राइक रेट से तेज तर्रार अंदाज में 43 रनों की पारी खेली और मैच को शुरुआती ओवरों में ही एकतरफा कर दिया. परिणाम यह रहा कि बीच के ओवरों में आरसीबी की टीम ने वापसी करने के पूरी कोशिश की. मगर वह चाहकर भी वापसी नहीं कर पाए और जीटी की टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

गिल ने हेजलवुड के दूसरे ओवर में ठोके 24 रन 

आरसीबी की तरफ से पारी का दूसरा ओवर डालने आए जोश हेजलवुड के इस ओवर में शुभमन गिल बेहद आक्रामक नजर आए. टीम के लिए उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और तीन चौकों की मदद से कुल 24 रन बटारने में कामयाब रहे. जहां से मैच का पूरा मोमेंटम जीटी के पक्ष में घूम गया.  शुरूआती दो ओवरों में ही जीटी की टीम ने 36-0 रन ठोक डाले थे. 

गिल के बल्ले से निकले तीन छक्के और चार चौके 

मैच के दौरान गिल अपनी टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए 18 गेंदों में 238.88 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को चार चौके और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले. 

गुजरात को मिली जीत

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 19.2 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 155 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए जीटी ने इसे 15.5 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 43 रन बनाए. उनके अलावा बटलर ने 39 और राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें- रोहित, विराट, गंभीर, श्रेयस अय्यर नहीं तो कौन है IPL का ऑल टाइम बेस्ट कैप्टन? क्रिस गेल के बयान से मची खलबली
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com