मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज के तहत आमने-सामने है. सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहैनेसबर्ग में खेला जा रहा है. जहां डेविड मिलर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मुकाबले के दौरान पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए मिलर ने कुल 93 गेंदों का सामना किया. इस बीच 152.68 की स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान 37 वर्षीय बल्लेबाज के बल्ले से कुल 12 चौके और नौ बेहतरीन छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान मिलर ने कुछ विशेष उपलब्धियां भी हासिल की, जो कुछ इस प्रकार है-
1- जोहैनेसबर्ग में शतक जड़ते ही डेविड मिलर वनडे में पांचवें या पांचवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने इंग्लिश स्टार जोस बटलर की बराबरी की है. जिनके बल्ले से पांचवें या पांचवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए कुल आठ शतक निकले हैं. आज के मुकाबले में शतक जड़ते हुए मिलर के नाम भी आठ शतक हो गए हैं.
KILLER MILLER AT HIS BEST 🇿🇦
— FanCode (@FanCode) September 27, 2026
His highest ODI score ever!
Watch all the action from Australia's Tour of South Africa LIVE on FanCode 📲#SAvAUS #DavidMiller pic.twitter.com/CkEP4GAjHV
2- यहीं नहीं मिलर ने शतक जड़ते हुए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है. भारत के इन दोनों बल्लेबाजों ने वनडे में पांचवें या पांचवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए कुल सात-सात शतक लगाए थे, जबकि मिलर के शतकों की संख्या कुल आठ हो गई है.
3- मिलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में पांचवें या पांचवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खबर लिखे जाने तक कंगारू टीम के खिलाफ उनके बल्ले से चार शतक निकले हैं. दूसरे स्थान पर इयोन मॉर्गन हैं. उनके बल्ले से तीन शतक निकले थे.
4- मिलर ने आज के मुकाबले में पांच या पांचवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए अपना 31वां 50+ का स्कोर बनाया, जो कि इस मामले में वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज हैं.
5- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई आज की शतकीय पारी मिलर के वनडे करियर आठवीं शतकीय पारी है.
खबर लिखे जाने तक मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कुल 180 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 156 पारियों में 4762 रन निकले हैं. जिसमें आठ शतक और 24 अर्धशतक शामिल है. आज के मुकाबले में खेली गई 142 रनों की पारी उनकी वनडे में खेली गई व्यक्तिगत सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- 295 रन बनाकर भी खुश क्यों नहीं है वेस्टइंडीज? कैंपबेल ने दिया जवाब, पर्दे के पीछे की कहानी भी बताई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं