विज्ञापन

295 रन बनाकर भी खुश क्यों नहीं है वेस्टइंडीज? कैंपबेल ने दिया जवाब, पर्दे के पीछे की कहानी भी बताई

कैंपबेल का कहना है कि मेरे हिसाब से यह एक अच्छा स्कोर (295) है. शायद हम 15-20 रन और बना सकते थे. फिर भी यह एक प्रतिस्पर्धी स्कोर है.

295 रन बनाकर भी खुश क्यों नहीं है वेस्टइंडीज? कैंपबेल ने दिया जवाब, पर्दे के पीछे की कहानी भी बताई
जॉन कैंपबेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा जॉन कैंपबेल ने 60 गेंदों में 62 रनों का योगदान दिया. आमिर जंगू 43 गेंद में नाबाद 58 रन बनाने में कामयाब रहे. भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के बाद जॉन कैंपबेल ने अपना विचार साझा किया. उनसे जब उनसे पुछा गया, 'ग्रीव्स के साथ आपने ओपनिंग साझेदारी और पारी को कैसे आगे बढ़ाया?' तो सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह स्वाभाविक रूप से हो गया. जस्टिन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और बेहतरीन शुरुआत दिलाया. इसलिए मैंने जितना हो सके बस उनका साथ देने की कोशिश की. पारी को आगे बढ़ाने का कार्य किया.'

कैंपबेल से अगला सवाल किया गया, 'क्या इस विकेट पर 295 रन का स्कोर अच्छा है?' इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से यह एक अच्छा स्कोर है. शायद हम 15-20 रन और बना सकते थे. फिर भी यह एक प्रतिस्पर्धी स्कोर है. गेंद जब थोड़ी पुरानी और नरम हो जाती है तो रन बनाना मुश्किल हो जाता है.'

कैंपबेल से तीसरा सवाल किया गया, 'क्या दिल्ली में खेले गए टेस्ट का अनुभव आज आपके काम आया?' इसपर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा, 'यहां खेलना मेरे लिए अच्छा रहा है. गेंद बल्ले पर काफी अच्छे तरीके से आ रही थी. इसलिए मैं जितना हो सका वर्तमान में बने रहने की कोशिश की. मुकाबले के दौरान अच्छे शॉट लगाने के लिए खुद को मजबूत स्थिति में रखा.'

मजबूत ओपनिंग साझेदारी की अहमियत पर अपना जवाब देते हुए कैंपबेल ने कहा, 'बिल्कुल. क्रिकेट के बाहर बहुत सारी बातें और शोर गुल चल रही थी. हमने निर्णय लिया कि हमें मैदान पर केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. हम अपने लिए अच्छा खेल दिखाना चाहते थे. अपने देशवासियों को गर्व महसूस कराना चाहते थे.'

यह भी पढ़ें- गजब! जो वनडे में कभी 50 के ऊपर नहीं पहुंच पाया, वेस्टइंडीज के उस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ जमा दिया सैकड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, John Campbell, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com