- डेरिल मिशेल को मिला 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड 2021
- आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया डिटेल्स
- टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपनी हरकत से जीता था दिल
ICC Spirit of Cricket Award of 2021:आईसीसी ने 2021 के लिए 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड' का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) को आईसीसी ने साल 2021 का सबसे बड़ा सम्मान 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड के खिताब से नवाजा है. डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम और केन विलियमसन के नक्शेकदम पर चलते हुए मिशेल यह पुरस्कार जीतने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के समीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा किया था , जिसके लिए पूरे क्रिकेट वर्ल्ड ने उनकी तारीफ की थी. अब उस दिल जीतने वाले घटना को लेकर आईसीसी ने मिशेल को साल 2021 का 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड' दिया है.
IPL 2022: आरसीबी की जर्सी में फिर से नजर आना चाहते हैं चहल, इस बार इतने करोड़ की है चाहत
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डेरिल मिशेल ने जीता था दिल
साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में डेरिल मिशेल ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अहम मैच के दौरान एक महत्वपूर्ण सिंगल लेने के इंकार कर दिया था. दरसअसल वह मैच का अहम मोड़ था और इंग्लिश स्पिनर आदिल राशिद गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं, स्ट्राइक पर जेम्स नीशम बल्लेबाजी कर रहे थे. कीवी टीम की पारी के 18वें ओवर में नीशम ने एक स्टेट शॉट खेला जो गेंदबाज की ओर से निकल रही थी, आदिल ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसी क्रम में वो नॉन स्ट्राइक पर खड़े मिशेल से टकरा गए और गेंद लॉग ऑन की तरफ चली गई. ऐसे में नीशम के पास आसान सिंगल लेने का मौका था. लेकिन डेरिल मिशेल ने इस आसान से सिंगल को लेने से मना कर दिया. 17 ओवर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 133 रन था. इंग्लैंड ने कीवी टीम को 167 रन का टारगेट दिया था. कीवी टीम को जीत के लिए 34 रनों की और जरूरत थी
मिशेल के सिंगल मना करने के बाद कमेंट्री कर रहे नासिर हुसैन ने भी इस जेस्चर को सलाम किया था, हुसैन ने कमेंट्री के दौरान कहा, "यह बहुत अच्छा है, ऐसा न्यूजीलैंड है, यह वास्तव में है. वहां एक रन लेना इतना आसान है, लेकिन नॉन-स्ट्राइक ने कहा, 'नहीं, मैं आदिल के रास्ते में आ गया हूं." न्यूजीलैंड क्रिकेट का सार कुछ भी हो सकता है - वह था."
A gesture that won the hearts of millions
— ICC (@ICC) February 2, 2022
Daryl Mitchell – the winner of the ICC Spirit of Cricket Award 2021
Details https://t.co/pLfSWlfIZB pic.twitter.com/zq8e4mQTnz
बता दें कि मिशेल ने भी आईसीसी के इस अवार्ड पर रिएक्य किया और लिखा, 'आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड प्राप्त करना सम्मान की बात है"
मैच की बात करें तो सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने मिशेल ने 72 रन बनाए जिसमें उन्होंने केवल 47 गेंद का सामना किया था. आखिरी समय में नीशम ने 11 गेंद पर 27 रन बनाकर कीवी टीम को जीत के करीब ले गए थे. न्यूजीलैंड यह मैच 5 विकेट से जीतने में सफल रहा था.
IPL 2022 Auction : बीसीसीआई की ऑक्शन लिस्ट में चौंकाने वाले नाम, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ये खिलाड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं