विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट ग्रुप ए मैच में भारतीय महिला टीम ने बुधवार को बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया. इस मैच में जीत हासिल करने में जेमिमा रौद्रिगेज के नाबाद अर्धशतक और शेफाली वर्मा की 43 रन की आक्रामक पारी के बाद रेणुका सिंह ठाकुर के चार विकेट ने टीम इंडिया की मदद की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में बारबाडोस टीम आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी.

ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह से हारने के बाद भारतीय टीम को करारा झटका लगा था. इसके बाद टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपना अभियान फिर से पटरी पर ला दिया.  इस बीच, पाकिस्तान समीकरण से बाहर है, उसने अपने अभियान को तीन मैचों में तीन हार के साथ समाप्त कर दिया है.

यहां देखिए  LIVE SCORE , भारत और बारबाडोस के बीच मैच के ताजा अपडटे..

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Women, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com