- पहले दो मैचों में आक्रामक धोनी दिखायी पड़े
- इस बार हमें पुराने धोनी दिखायी पड़ेंगे: कैफ
- कप्तानी गयी, तो दबाव भी गया !
IPL 2022: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में फैंस को चन्नई के पूर्व कप्तान एमएमस धोनी (MS Dhoni) का अलग और पुराना रूप देखने को मिल रहा, जिसमें वह आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते दिखाई पड़ रहे हैं. शुरुआती दो मैचों में उनकी कोशिश सफल रही है. हो सकता है कि यह कप्तानी छोड़ने का असर हो, लेकिन पहले मैच में आतिशी पचासा और फिर दूसरे मैच में 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन से फैंस की वह चाहत पूरी होती दिखायी, जिसके तहत वह माही का पुराना रूप देखना चाहते थे और चाहते थे धोनी आक्रामक क्रिकेट खेले. और अब पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा है कि धोनी को खारिज करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी. धोनी अभी भी क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने दिखाया है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं.
यह भी पढ़ें: शास्त्री ने भारत के वर्ल्ड कप जीतने के महान पल को फिर से 'सरप्राइज' के साथ किया Recreate, Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैफ ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि धोनी अभी खत्म नहीं हुए हैं. वह एक फिनिशर हैं. लोग कह रहे हैं कि धोनी का टाइम खत्म हो चुका है और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है. इस साल हमें उस धोनी के दर्शन हो सकते हैं, जो धोनी पहली ही गेंद से बड़े-बडे़ शॉट लगाया करता था.
कैफ ने कहा कि कागज पर भले ही धोनी ने कप्तानी छोड़ी दी है और अब उन पर ज्यादा दबाव नहीं हो सकता.ऐसे में हमें उस धोनी के दर्शन हो सकते हैं, जो गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया करता था. इस आईपीएल में हालात एमएस के काफी अनुकूल हैं. महाराष्ट्र में पिचें अच्छी हैं और जिस तरह एमएस ने अपना पहला छक्का जड़ा, वह दिखाता है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं. क्या यह साल धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, पर कैफ ने कहा कि यह कहना बहुत ही जल्दबाजी होगी क्योंकि कोई भी नहीं जानता है कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है.
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव की 'dream बॉल', पिच पर टप्पा खाते ही घूमी, '3D प्लेयर' के उड़े होश- Video
कैफ ने कहा कि आप भी भी यह नहीं जान पाओगे कि धोनी के दिमाग में क्या चल रहा है. अगर हम इस आईपीएल के बारे में बात करते हैं, तो दो दिन बाद चेन्नई का मैच है, लेकिन अचानक ही धोनी कप्तानी जडेजा को सौंप देते हैं. एमएस अभी भी फिट हैं और रन बना रहे हैं. इसलिए ज्यादा समस्या नहीं होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं