IPL 2026, CSK vs MI: आईपीएल 2026 के 44वें मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, आजके मैच में सबकी नजर इस बात पर थी कि क्या रोहित शर्मा और धोनी आजके मैच मेें खेलेंगे या नहीं, लेकिन टॉस के बाद दोनों कप्तानों ने अपनी टीम के प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया जिससे यह बात स्पष्ट हो गई कि दोनों खिलाड़ी आजके मैच में नहीं खेल रहे हैं. मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे, पिच अच्छी लग रही है. जिस तरह से हमने पिछले मैच में बैटिंग की थी, हम अपने बल्लेबाजों को रन बनाने का एक और मौका देना चाहते हैं. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा और देखना होगा कि क्या होता है. माहौल अच्छा है, हालांकि यह चुनौतीपूर्ण भी रहा है. हमें संघर्ष करना होगा. यह अपनी शान के लिए खेलने के बारे में भी है. कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट खेलना है. 40 ओवरों में, हमने 2-3 ओवरों में ही मैच गंवा दिया, जो कि बड़े निर्णायक पल थे. हमारी टीम में एक नया खिलाड़ी है. लेग स्पिनर रघु शर्मा अपना पहला मैच खेल रहा है और कृष की वापसी हुई है.
कौन है रघु शर्मा
33 साल के लेग स्पिनर रघु शर्मा, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलते हैं, उन्होंने अपना IPL डेब्यू मुंबई इंडियंस की ओर से किया है. चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2026 मैच के टॉस से पहले, उन्हें कप्तान हार्दिक पांड्या से अपनी मुंबई इंडियंस की कैप मिली. रघु को पिछले साल (2025 में) मुंबई इंडियंस ने चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. रघु, जिन्होंने अब तक खेले गए 4 T20 मैचों में सिर्फ एक बार बल्लेबाजी की है, उन्हें MI की 'इम्पैक्ट सब्ज़' लिस्ट में शामिल किया गया. रघु मैच के दूसरे हाफ़ में एक्शन में नजर आएंगे.
दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आजके मैच में रामकृष्ण घोष को डेब्यू का करने का मौका मिला है. महाराष्ट्र के 28 साल का यह खिलाड़ी 2025 से CSK टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें 'पलटन्स' के खिलाफ पहली बार 'पीली जर्सी' पहनने का मौका मिलेगा.
रामकृष्ण घोष कौन हैं?
रामकृष्ण घोष एक भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर हैं, जो मुख्य रूप से अपनी दाएं हाथ की मीडियम-फ़ास्ट गेंदबाजी और दाएं हाथ की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. 28 अगस्त 1997 को नासिक, महाराष्ट्र में जन्मे, भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे होनहार घरेलू गेंदबाजी ऑलराउंडरों में से एक हैं. लगभग 5 फ़ीट 10 इंच लंबे रामकृष्ण का गेंदबाजी का अंदाज ऐसा है जो नई गेंद के साथ लंबे स्पेल डालने और साथ ही डेथ-ओवर्स में गेंदबाजी करने के लिए अहम है.
Looking forward to see how Ramakrishna Ghosh goes in his first game.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 2, 2026
Exciting all round talent. Good luck.
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के समय कहा, "हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे. विकेट अच्छा दिख रहा है, थोड़ा सूखा है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।.पिछले मैच में बैटिंग के लिए यह एक मुश्किल पिच थी. आत्मविश्वास के मामले में हर कोई पूरी तरह से तैयार है. अपनी प्रक्रिया पर टिके रहें, उसे सही तरीके से करें और नतीजा जरूर मिलेगा."
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल
ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं