Kyle Jamieson vs Vaibhav Sooryavanshi: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को 6 फीट 8 इंच लंबे बॉलर काइल जेमिसन ने अपनी बेहतरीन इनस्विंगर यॉर्कर गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. वैभव ने मैच में 4 रन की पारी खेली, दरअसल, मैच से पहले सबकी नजर मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होने वाली जंग पर थी. लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने वैभव को आउट करने में सफलता हासिल की.

जश्न ने मचाया बवाल
दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाज काइल जैमीसन ने दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपनी शानदार गेंद पर बोल्ड किया, गेंदबाज ने यहां बाजी मारी लेकिन इसके बाद काइल जैमीसन ने जिस तरह से जश्न मनाया उसने फैन्स को दो गुटों में बांट दिया, कुछ लोगों को जैमीसन का यह जश्न पसंद नहीं आया तो वहीं, कुछ लोगों ने इसे जायज कहा. लोगों का मानना है कि जब वैभव गेंदबाजों की पहली गेंद पर छक्का लगाते हैं तो लोग उनकी तारीफ करते हैं, ऐसे में किसी गेंदबाज ने उन्हें आउट कर जोरदार अंदाज में जश्न मनाया तो इसमें कोई बुराई नहीं है. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.
Jamieosn bro Sending off a 15 year old child is not a good thing! 😡
— Shariq (@CricBhakt7380) May 1, 2026
I can't believe you're from New Zealand.
वैभव बदला लेने के लिए जाते जाते हैं
कुछ दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने जब वैभव को गोल्डन डक पर आउट किया था तो गेंदबाज ने इसका भरपूर जश्न मनाया था. वैभव को आउट करने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने बयान भी देना शुरू कर दिया था कि वैभव को आउट करने का तरीका पता चल गया है. लेकिन तब वैभव ने अगले मैच में प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ एक ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर अपना बदला पूरा किया था.
Calm down Jamieson, he is just 15 y/o 😭🙏🏻 pic.twitter.com/RtvBMwBYXS
— Shivani (@meme_ki_diwani) May 1, 2026
Kyle Jamieson Celebration 🤣🤣🤣 against 15 Years Old Kid
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) May 1, 2026
Kyle Jamieson..relax..he is 15. Calm down with your send off. Speaks a lot about your fragile ego that a four from a kid rattled you.
— Anuj Nitin Prabhu (@APTalksCricket) May 1, 2026
Vaibhav Suryavanshi definitely gonna show Kyle Jamieson his place just the way he showed Praful Hinge his rightful place with those 4 consecutive sixes in the very 1st over!
— Rajiv (@Rajiv1841) May 1, 2026
अब कब पूरा होगा वैभव का बदला
अब दिल्ली के खिलाफ राजस्थान का अगला मैच 17 मई को खेला जाएगा. उस मैच में वैभव के पास काइल जेमिसन से बदला लेने का मौका होगा. दोनों टीमों के बीच 17 मई को दिल्ली में फिर से मुकाबला होगा. उस मैच का फैन्स और वैभव को भी बेसब्री से इंतजार होगा.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं