CSK vs MI, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया. चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है. शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. इस टीम ने महज 1 के स्कोर पर विल जैक्स (1) का विकेट खो दिया था. इसके बाद नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.
रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद नजदीक पहुंचाया. सूर्या ने 12 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नमन धीर 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए. विपक्षी खेमे से अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट निकाले. रामकृष्ण घोष और जेमी ओवटरन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा. संजू 9 गेंदों में महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ 22 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया.
उर्विल 12 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ 75 गेंदों में 98 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. गायकवाड़ 48 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया.
आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
MI की प्लेइंग XI : विल जैक्स, रायन रिकल्टन (कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.
MI इम्पैक्ट सब : राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर और अश्विनी कुमार.
CSK की प्लेइंग XI : संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी.
CSK इम्पैक्ट सब : कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफ़राज़ ख़ान, मैट शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह.
CSK vs MI, IPL 2026 Cricket Scorecard Updates, Straight from MA Chidambaram Stadium and Chennai
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं