विज्ञापन

'हमारी पार्टी उन लोगों को सम्मानित करेगी...', ममता ने चुनाव के बाद किन लोगों को इनाम देने का किया ऐलान?

बंगाल चुनाव की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के बूथ एजेंटों को संबोधित किया. इसमें उन्होंने केंद्रीय बलों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया.

'हमारी पार्टी उन लोगों को सम्मानित करेगी...', ममता ने चुनाव के बाद किन लोगों को इनाम देने का किया ऐलान?
ममता बनर्जी ने बूथ एजेंटों को वर्चुअली संबोधित किया.
X@AITC
  • ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनावों में टीएमसी की 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया
  • ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों की कथित क्रूरता का सामना करने वालों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया
  • टीएमसी ने चुनाव के दौरान तैनात ऑब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर पर संविधान विरोधी काम करने का आरोप लगाया
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में वोटिंग से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान ममता बनर्जी ने सभी एग्जिट पोल को खारिज करते हुए टीएमसी के 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया. ममता बनर्जी ने चुनाव जीतने के बाद उन लोगों को इनाम देने का ऐलान भी किया, जिन्होंने केंद्रीय बलों की कथित क्रूरता का सामना किया.

ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी लगातार बंगाल में चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती पर सवाल उठाती रही है.

कालीघाट स्थित अपने आवास पर पार्टी के बूथ एजेंटों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2021 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी. दोनों ने यह भी कहा कि बंगाल में तैनात ऑब्जर्वर ने जो संविधान विरोधी काम किया है, उसके लिए उन्हें कोर्ट तक घसीटा जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 'हिंदुओं को धमका रहे TMC नेता', फाल्टा में जबरदस्त बवाल... CRPF-RAF तैनात; रिपोलिंग पर EC ने क्या कहा?

किन्हें सम्मानित करेगी टीएमसी?

अब शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर केंद्रीय बलों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया. 

उन्होंने इस चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को उनकी अथक लड़ाई के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी उन लोगों को सम्मानित करेगी, जिन्होंने केंद्रीय बलों की क्रूरता का सामना किया.

एग्जिट पोल को लेकर ममता बनर्जी ने दावा किया कि ये शेयर मार्केट को मैनिपुलेट करने के लिए है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल और कुछ नहीं, बल्कि शेयर मार्केट को मैनिपुलेट करने की एक कोशिश है. उन्होंने कहा कि उन्होंने 2021 और 2024 में भी ऐसा ही किया था.

चुनाव के लिए बंगाल में तैनात किए गए ऑब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि संविधान विरोधी काम के लिए हर किसी को कोर्ट में घसीटा जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर सोच रहे हैं कि 4 तारीख के बाद वे यूपी या किसी दूसरे राज्य भाग जाएंगे, जहां से वे आए हैं लेकिन संविधान विरोधी काम करने के लिए हम आप में से हर एक को कोर्ट तक घसीटेंगे.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में राइफल थामे फोटो शेयर करने वाले थाना प्रभारी की क्यों कर दी गई छुट्टी, जान लीजिए पूरी कहानी

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?

टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्रीय बलों पर आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी केंद्रीय बलों के जरिए हमारे लोगों और महिलाओं को धमकाने की कोशिश कर रही है. वे जिस भी गांव या गली में गए, वहां महिलाओं पर हमला किया. उन्होंने बच्चों को भी नहीं बख्शा.

अभिषेक ने कहा कि वे गलत तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी लेकिन हमने उन्हें हर जगह रोका है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि मीडिया जो एग्जिट पोल दिखा रहा है, उन पर तो BJP को भी यकीन नहीं है कि वे सरकार बना रहे हैं. उन्हें असलियत का पता है. मैं यह बात रिकॉर्ड पर लाना चाहता हूं कि टीएमसी को 2021 के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलेंगी.

अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को अपनी बड़ी जीत बताया, जिसमें अदालत ने काउंटिंग सेंटर में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य के कर्मचारियों को भी तैनात करने का आदेश दिया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पहले उन्होंने कहा था कि काउंटिंग सेंटर पर सिर्फ केंद्रीय कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे, लेकिन आज हमने कोर्ट में उस आदेश को चुनौती दी, जहां सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य और केंद्रीय, दोनों तरह के कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

ममता बनर्जी की बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी जनरल ऑब्जर्वर या पुलिस ऑब्जर्वर बच नहीं पाएगा. हम उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने संविधान विरोधी काम किया है.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में मतगणना से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 165 अतिरिक्त पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती

लेखक के बारे में
img
Shreyashi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Abhishek Banerjee, West Bengal Assembly Election, Bengal Chunav 2026, TMC - BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com