विज्ञापन

CSK vs LSG IPL 2026: जोश इंग्लिश शतक से चूके, पर गिलक्रिस्ट के 15 साल पुराने 'पावरफुल रिकॉर्ड' पर फेरा पानी

CSK vs LSG IPL 2026, Josh Inglis Surpass Adam Gilchrist: चेपॉक पर जोश इंग्लिश के तूफान के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज उड़ से गए.

CSK vs LSG IPL 2026: जोश इंग्लिश शतक से चूके, पर गिलक्रिस्ट के 15 साल पुराने 'पावरफुल रिकॉर्ड' पर फेरा पानी
CSK vs LSG IPL 2026: Josh Inglis Surpass Adam Gilchrist

CSK vs LSG IPL 2026, Josh Inglis Surpass Adam Gilchrist: चेपॉक पर जोश इंग्लिश के तूफान के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज उड़ से गए. इंग्लिश की तूफानी पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में 91 रन बटोरे. यह लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल इतिहास का पहले 6 ओवरों के बाद सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लिश भले ही इस मुकाबले में शतक से चूक गए. हालांकि, उन्होंने एक मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा दिया. 

पहली ही गेंद से धुआंधार बल्लेबाजी

जोश इंग्लिश जैसे ड्रेसिंग रूम से ही मूड बनाकर आए थे कि वह आज रूकने वाले नहीं हैं. पहले ही ओवर में उन्होंने एक छक्का और दो चौका लगाया. इसके अगले ओवर में भी उन्होंने छक्का लगाया. इंग्लिश किस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अर्द्धशतक के लिए सिर्फ 17 गेंद लीं. यह लखनऊ के लिए आईपीएल में किसी बल्लेबाजी की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है. इंग्लिश पावरप्ले खत्म होने पर 25 गेंदों का सामना करके 77 रन बना चुके थे. 

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस अब आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के दौरान बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरों में की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट और प्रभसिमरन सिंह को पीछे छोड़ा है. एडम गिलक्रिस्ट ने दिल्ली के खिलाफ 2009 में में पहले छह ओवरों में 25 गेंदों पर 74 रन बनाए थे. जबकि प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली के खिलाफ 23 गेंदों में 71 रन बनाए थे. 

आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे बड़ी पारियों की बात करें तो इस सूची में सबसे ऊपर सुरेश रैना का नाम है, जिन्होंने 2014 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों पर 87 रन* ठोक दिए थे. यह पारी आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक पावरप्ले पारियों में गिनी जाती है. जबकि साल 2024 में ट्रेविस हेड ने दिल्ली के खिलाफ 26 गेंदों पर 84 रन बनाए  थे. 

पावरप्ले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

  • 87* (25) – सुरेश रैना vs PBKS, मुंबई, 2014
  • 84 (26) – ट्रैविस हेड vs DC, दिल्ली, 2024
  • 78 (24) – जेक फ्रेजर-मैकगर्क vs MI, दिल्ली, 2024
  • 77* (25) – जोश इंग्लिस vs CSK, चेन्नई, 2026
  • 74 (25) – एडम गिलक्रिस्ट vs DC, सेंचुरियन, 2009
  • 71 (23) – प्रभसिमरन सिंह vs DC, दिल्ली, 2026

यह भी पढ़ें: RCB vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 25 रन बनाते ही बाबर आजम को छोड़ देंगे पीछे

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: T20 में छक्कों की सेंचुरी से लेकर पहली गेंद पर सिक्स तक...वैभव सूर्यवंशी के 15 वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गज भी छूटे पीछे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com