सुनील नरेन के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के होम ग्राउंड पर 8 विकेट से हरा दिया. कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था और गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया. सुनील नरेन की अगुवाई में कोलकाता के गेंदबाजों ने जो सवाल पूछे, चेन्नई के बल्लेबाजों के पास उसके जवाब नहीं दिखे. चेन्नई के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. शिवम दुबे को छोड़कर कोई बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाया. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 4 ओवर में 13 रन देते हुए 3 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.
सुनील नरेन ने अश्विन और राशिद को छोड़ा पीछे
सुनील नरेन को इस मैच में कोई बाउंड्री नहीं लगी. यह आईपीएल में 16वां मौका रहा, जहां नरेन ने अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया और उन्हें बाउंड्री नहीं पड़ी हो. ये आईपीएल में किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से आर अश्विन और सुनील नरेन के नाम था. दोनों ने 15 बार ऐसा किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं यह आईपीएल में 13वां मौका था, जब नरेन ने आईपीएल मैच में अपने चार ओवरों में 15 या उससे कम रन दिए हो. इस मामले में उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ा है. राशिद खान ने 12 बार ऐसा किया है. जबकि जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा ने 10 बार ऐसा किया है.
ऐसा रहा मैच का हाल
बात अगर मैच की करें तो शिवम दुबे की 31 और विजय शंकर की 29 रनों का पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना पाई. दुबे ने 29 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए. जबकि विजय शंकर ने 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. कोलकाता के लिए नरेन के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 2 और हर्षित राणा ने 2 विकेट झटके.
इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.1 ओवर ही लक्ष्य हासिल किया. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 18 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों के दम पर 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके अलाना डि कॉक ने 23, रहाणे ने नाबाद 20 और रिंकू सिंह ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा, लगातार पांचवीं हार से बिगड़ा गणित, ऐसा है पूरा समीकरण
यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: धोनी भी नहीं बदल पाए चेन्नई सुपर किंग्स का 'भाग्य', आईपीएल इतिहास में पहली बार मिली इतनी शर्मनाक हार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं