विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

CSK vs KKR: आखिरी गेंद CSK को जीत दिला रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए, तारीफ में बने रोचक Memes

जडेजा ने फिनिशर के तौर पर अपना रोल बखूबी निभाया और केवल 11 गेंद पर दो चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाते हुए टीम की जीत तय की. आखिरी गेंद पर टीम को एक रन की जरूरत थी लेकिन जड्डू सर ने छक्‍का लगाते हुए इसे रोमांचक अंदाज में समाप्‍त किया.

CSK vs KKR: आखिरी गेंद CSK को जीत दिला रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए, तारीफ में बने रोचक Memes
रवींद्र जडेजा ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के अंतर्गत गुरुवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स (CSK vs KKR) के मैच में रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार पारी खेलकर चेन्‍नई टीम को जीत दिला दी. वैसे तो इस मैच में केकेआर के लिए नीतीश राणा ने 87 और सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के बेहतरीन 72 रन की पारी खेली लेकिन फैंस को यदि सबसे ज्‍यादा याद रहेगी तो वह है सर जडेजा (Ravindra Jadeja) की पारी...जिन्‍होंने आखिरी के ओवरों में जबर्दस्‍त धूमधड़ाका करते हुए सीएसके की जीत तय की. 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद जडेजा क्रीज पर आए थे, इस समय टीम को जीत के लिए 16 गेंदों पर 39 रन की जरूरत थी. बहरहाल जडेजा ने फिनिशर के तौर पर अपना रोल बखूबी निभाया और केवल 11 गेंद पर दो चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाते हुए टीम की जीत तय की. आखिरी गेंद पर टीम को एक रन की जरूरत थी लेकिन जड्डू सर ने छक्‍का लगाते हुए इसे रोमांचक अंदाज में समाप्‍त किया. अपनी इस पारी के बाद मैच के बाद सोशल मीडिया पर जडेजा चर्चा का विषय बन गए. उनकी पारी को जमकर सराहना मिली और रोचक Memes भी बने. आइए डालते हैं इन पर नजर...

जडेजा के 'धमाके' पर CSK के कप्‍तान MS धोनी बोले, 'वह हमारी टीम के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने...'

इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए केकेअआर ने 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 172 रन का स्‍कोर बनाया. कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली, जवाब में खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के बेहतरीन 72 रन (53 गेंद, छह चौके और दो छक्‍के), अंबाटी रायुडू के 38 रन (20 गेंद, पांच चौके और एक छक्‍का) तथा आखिरी ओवरों में 'सर' रवींद्र जडेजा की ओर से किए गए धूमधड़ाके (नाबाद 31 रन, दो चौके और तीन छक्‍के) की बदौलत मैच के आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली.

'फिट इंडिया' में विराट कोहली ने PM को बताया अपनी फिटनेस का राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Indian Premier League 2020, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com