इंग्लैंड दौरे में टीम विराट अगस्त 4 से पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही है. मंगलवार को ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय इलेवन ने डरहम काउंटी के खिलाफ दिन दिनी प्रैक्टिस मैच का आगाज किया. इस मुकाबले में विराट और रहाणे नहीं खेल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद मैनजेमेंट चाहता है कि हर खिलाड़ी सीरीज से पहले ज्यादा से ज्यादा मैच प्रैक्टिस हासिल कर ले. और इसके लिए रास्ता यह निकाला गया कियुवा आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को काउंटी XI में शामिल किया गया. मतलब ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच खेल रहे हैं.
Avesh Khan is playing for Durham, wait what? pic.twitter.com/nsRwnNwFI2
— Mr. Critic (@ChiragA45) July 20, 2021
मंगलवार को चेस्टर-लि-स्ट्रीट में शुरू हुए इस तीन दिनी प्रैक्टिस मुकाबले में इसी पहलू को मैनेजमेंट ने ध्यान में रखा. और यही कारण रहा कि वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान को अच्छा अभ्यास दिलाने के मद्देनजर इन दोनों को डरहम की टीम में जगह दिलायी गयी.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि इस मुकाबले को प्रथण श्रेणी मैच का दर्जा दिया गया है. इसका मतलब यह है कि टॉस होने के बाद इलेवन में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. बहरहाल, यह भी सच है कि पहले टेस्ट से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों के पास स्तरीय प्रैक्टिस मैच हासिल करने का यही एकमात्र मौका था. हालांकि, ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय बबल का हिस्सा बन रहेंगे. इसका मतलब यह है कि ब्रेक के दौरान आवेश और सुंदर भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाएंगे, काउंटी के नहीं.
VIDEO: हाल ही में कैफ ने श्रीलंंका सीरीज को लेकर एनडीटीवी से खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं