विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

INDvsNZ: आखिर क्यों बॉल पर 'मिनरल वाटर डालकर प्रैक्टिस कर रहे हैं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव

मैदान पर ओस होने के कारण गेंद पर पकड़ बनाना बड़ी चुनौती होगी. इसे ध्यान में रखते हुए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नेट्स पर गीली गेंद से अभ्यास किया.

Also Read in
INDvsNZ: आखिर क्यों बॉल पर 'मिनरल वाटर डालकर प्रैक्टिस कर रहे हैं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव
भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव.
  • ओस से निपटने के लिए कुलदीप गेंद पर मिनरल वाटर डालते दिखे
  • गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कुलदीप को यह सुझाव दिया था
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच बुधवार को दिल्ली में
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा. मैदान पर ओस होने के कारण गेंद पर पकड़ बनाना बड़ी चुनौती होगी. इसे ध्यान में रखते हुए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नेट्स पर गीली गेंद से अभ्यास किया.

यह  भी पढ़ें : INDvsNZ: घरेलू मैदान पर कुलदीप यादव को नहीं मिला खेलने का मौका, परिजन और फैंस निराश

अक्टूबर से जनवरी के बीच भारत में होने वाले मैचों में ओस का असर रहता है. ऐसे में दूधिया रोशनी में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, क्योंकि गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल होता है. दोपहर में वैकल्पिक नेट अभ्यास में कुलदीप हर दूसरी गेंद के बाद गेंद पर मिनरल वाटर डालते दिखे. उन्हें गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने यह सुझाव दिया था. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी डेथ ओवरों में गेंदबाजी के लिए पहले इसी रणनीति से अभ्यास किया था.

VIDEO: मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


कलाई के स्पिनर के लिए पकड़ और भी अहम हो जाती है, क्योंकि गीली गेंद हाथ से फिसल सकती है. कुलदीप ने पहले दिनेश कार्तिक को गेंदबाजी की. उन्होंने पत्रकारों से पूछा भी कि ओस कितने बजे से गिरने लगती है. नेट सत्र के दौरान श्रेयस अय्यर को सहयोगी स्टाफ के सदस्य राघवेंद्र ने थ्रो डाउन डाले जिनमें से एक उनके दाहिने हाथ पर लग गया. वह दर्द से कराहते दिखे और बाद में नेट सत्र में उन्होंने भाग नहीं लिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Yadav, INDvsNZ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com