Chennai Super Kings vs Punjab Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली. यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है. (Scorecard)
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की शुरुआत दमदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने.
कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया. शशांक 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले.
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए। संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 7 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े. ऋतुराज 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, आयुष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और वह एक रन ही बना सके.
हालांकि, सरफराज खान शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 45 रन बनाए. दुबे ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया. गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. यह चेन्नई की आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार है.
CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
पंजाब किंग्स ने बता दिया है कि वह पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन भी दमदार है. लगातार दूसरा मैच जीता. शशांक सिंह और स्टोइनिस ने मैच को आखिरी ओवर में नहीं जाने दिया है. 8 गेंद पहले ही पंजाब ने 210 के लक्ष्य का बचाव किया. ऋतुराज गायकवाड़ और चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट को सोचना होगा कि उन्हें क्या बदलना होगा. क्योंकि अगर पर अपने होम ग्राउंड पर 209 के स्कोर को डिफेंड नहीं कर पा रहे हैं तो कहीं ना कही कुछ कमी है. शशांक ने इस ओवर की शुरुआत चौके से की. जबकि स्टोइनिस ने टीम के लिए जीत का चौका लगाया.पंजाब के टॉप ऑर्डर ने आज रन बनाए हैं. फिर चाहे प्रियांश आर्य हो या फिर प्रभसिमरन या कूपर. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम समय पर आकर अर्द्धशतकीय पारी खेली. पंजाब की सीजन की लगातार दूसरी जीत. चेन्नई की दूसरी हार.
18.4 ओवर: पंजाब किंग्स 210/5
CSK Vs PBKS LIVE Score: 12 में चाहिए 12
क्या पंजाब इसे आखिरी ओवर तक लेकर जाएगी या इसी ओवर में मैच खत्म हो जाएगा. शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं. दोनों के लिए यह केवल दो गेंदों का मैच है. पंजाब कोई गलती नहीं करना चाहेगी यहां पर. अगला ओवर फेंकने अंशुल कंबोज आ रहे हैं.
18.0 ओवर: पंजाब किंग्स 198/5
CSK Vs PBKS LIVE Score: नेहाल वढेरा आउट
लगातार दूसरा विकेट. नेहाल वढेका ने आगे निकलकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें भी जाना होगा. क्या इस मैच में कोई रोमांच बाकी है. कदमों का इस्तेमाल कर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कवर के ऊपर से मारने का प्रयास था. धीमी गति से बल्लेबाज मात खा गए. सीधे कवर के फील्डर के हाथों में खेल बैठे.
17.1 ओवर: पंजाब किंग्स 186/5
CSK Vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर आउट
चलिए श्रेयस अय्यर चलते बने. अर्द्धशतक लगाकर कैच थमा बैठे. अंशुल कंबोज ने विकेट झटका. क्या मैच में यहां कोई ट्विस्ट बाकी है. वाइड लेंथ गेंद, स्लाइस किया था. गेंद वहा में गई और डीप प्वॉइंट पर लपके गए. श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों के दम पर 50 रनों की पारी खेली. वह अपना काम कर चुके हैं, लेकिन देखना होगा कि क्या अब पंजाब कौलेप्स कर रही है. पंजाब को अब 18 में 24 चाहिए.
17.0 ओवर: पंजाब किंग्स 186/4
CSK Vs PBKS LIVE Score: 24 में चाहिए 33
पंजाब किंग्स को 24 गेंद में जीत के लिए अब केवल 33 रन चाहिए. श्रेयस अय्यर अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. यह मैच पंजाब किंग्स की मुठ्ठी मे हैं. अगर कोई गलती नहीं करते या फिर आखिरी के 4 ओवर में कोलेप्स नहीं करते तो मैच मैच जीत जाएंगे. लेकिन पंजाब किंग्स है यह, इसे जीता मैच हारना आता है. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं.
16.0 ओवर: पंजाब किंग्स 177/3
CSK Vs PBKS LIVE Score: मैट हेनरी का महंगा ओवर
मैट हेनरी का महंगा ओवर रह यह. पिछले ओवर से 15 रन आए. अय्यर कप्तानी पारी खेल रहे हैं. पिछले ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा है. पंजाब को 30 गेंद में 47 रनों की जरूरत है.
15.0 ओवर: पंजाब किंग्स 163/3
CSK Vs PBKS LIVE Score: 36 में चाहिए 62
नूर अहमद ने अपने 4 ओवर में 38 रन दिए हैं. अगला ओवर फेंकने मैट हेनरी आएंगे. हेनरी का इसके बाद एक और ओवर बचेगा. पंजाब इस रन चेज में आगे है, लेकिन उसे यहां पर कोई विकेट नहीं गंवाना होगा. चेन्नई रन रोककर तो मैच में वापसी नहीं कर पाएगी. पिछले ओवर में सिर्फ 5 रन आए. पंजाब की उम्मीदें कप्तान श्रेयस अय्यर पर हैं.
14.0 ओवर: पंजाब किंग्स 148/3
CSK Vs PBKS LIVE Score: 42 में चाहिए 67
पंजाब किंग्स को 42 गेंद में 67 रन चाहिए. राहुल चाहर के पिछले ओवर में 16 रन आए हैं. श्रेयस अय्यर ने दो छक्के जड़े हैं. पंजाब का मौजूदा रन रेट 11 का है और अब जरूरी रन रेट 10 से भी नीचे का आ गया है. यह मैच पंजाब का है. चेन्नई को विकेट चाहिए वापसी करने के लिए.
13.0 ओवर: पंजाब किंग्स 143/3
CSK Vs PBKS LIVE Score: कूपर कोलोनी आउट
पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा है. कूपर कोलोनी आउट हुए. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे. लेकिन इस बार टाइमिंग सही नहीं हुई. मैट हेनरी ने कैच लपका. ऑफ के बाहर फुल टॉस गेंद. कोलोनी इसे मैदान से बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. गेंद लॉन्ग ऑफ पर गई. पंजाब के टॉप तीन को स्टार्ट को मिला, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. कूपर कोलोनी 22 गेंद में छह चौकों के दम पर 36 रन बनाकर आउट हुए.
11.5 ओवर: पंजाब किंग्स 127/3
CSK Vs PBKS LIVE Score: 54 गेंद चाहिए 93 रन
पंजाब किंग्स जीत की राह पर है. उसे 54 गेंद मे जीत के लिए 93 रन चाहिए. पिछले ओवर में कूपर ने तीन चौकों के दम पर 14 रन बटोरे हैं. कूपर कोलोनी एक बार पंजाब के लिए अहम पारी खेल रहे हैं. पंजाब के लिए जरूरी रन रेट 11 से नीचे का है.
11.0 ओवर: पंजाब किंग्स 117/2
CSK Vs PBKS LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह रन आउट
चलिए विकेट आया या कहा जाए कि प्रभसिमरन सिंह ने विकेट थ्रो किया. यहां दूसरा रन नहीं था. पहला रन आसानी से पूरा कर लिया था. वहां दो खिलाड़ी थे. प्रभसिमरन ने दूसरे रन के लिए कॉल लिया था. लेकिन कूपन कोलोनी इसे नहीं चाह रहे थे. कूपन ने उन्हें वापस भेजा. सरफराज ने मिड विकेट से थ्रो किया और नॉन स्ट्राइक एंड पर ऋतुराज गायकवाड़ ने स्टंप्स पर मार दिया. प्रभसिमरन सिंह 34 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए.
8.5 ओवर: पंजाब किंग्स 95/2
CSK Vs PBKS LIVE Score: 72 में चाहिए 122
अभी एक छोर से दीपक चाहर हैं और दूसरे से नूर अहमद. दोनों ने गेम को थोड़ा रोकने की कोशिश की है. लेकिन अधिक नहीं रोक पाए हैं. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर कूपर कोनोली ने चौका जड़ा है. पिछले 5 ओवर में 45 रन आए हैं. चेन्नई को अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें विकेट चाहिए होंगे. क्योंकि अगर यह दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो पंजाब इसे 18 ओवर में भी जीत सकती है. पंजाब का मौजूदा रन रेट 11 का है और जीत के लिए जरूरी रन रेट 10.17 का है. पंजाब को 72 में 122 चाहिए. प्रभसिमरन सिंह अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
8.0 ओवर: पंजाब किंग्स 88/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: 78 में चाहिए 130
पंजाब किंग्स को 78 गेंद में जीत के लिए 130 रन चाहिए. प्रभसिमरन सिंह अगर ऐसे ही खेलते रहे तो यह पंजाब के लिए मुश्किल नहीं होने वाला है. पंजाब का मौजूदा रन रेट 11.42 का है और जीत के लिए जरूरी रन रेट 10 का. नूर के पिछले ओवर से 12 रन आए हैं.
7.0 ओवर: पंजाब किंग्स 80/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 68 रन
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छह ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए हैं. प्रभसिमरन सिंह 23 गेंद में 25 और कूपर कॉनली दो गेंद में बिना खाता खोले क्रीज पर जमें हुए हैं.
CSK Vs PBKS LIVE Score: हेनरी की गेंद पर आउट होने से बॉल बॉल बचे प्रभसिमरन
मैट हेनरी की गेंद पर आउट होने से प्रभसिमरन सिंह बॉल बॉल बच गए हैं. फिलहाल वह 18 गेंद में 20 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर पांच ओवरों में 63/1 रन है.
CSK Vs PBKS LIVE Score: मैट हेनरी ने प्रियांश आर्य को किया क्लीन बोल्ड, पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका
पंजाब किंग्स की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला झटका प्रियांश आर्य के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए प्रियांश 11 गेंद में 354.54 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने हैं. हेनरी ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 4.2 ओवरों में 1-61 रन है.
CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने चौथे ओवर में ही पूरी की फिफ्टी
पंजाब किंग्स की टीम ने चार ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 55/0 रन बनाए हैं. प्रियांश आर्य नौ गेंद में 33 और प्रभसिमरन सिंह 15 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स का तूफानी आगाज, 3 ओवरों में ही कूट डाले 43 रन, प्रियांश ने मचा रखा है धूम
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआती तीन ओवरों में ही 43 रन ठोक डाले हैं. प्रियांश आर्य नौ गेंद में 33 और प्रभसिमरन सिंह नौ गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं
CSK Vs PBKS LIVE Score: प्रियांश-प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने दूसरे ओवर में बटोरे 20 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पारी का दूसरा ओवर मैट हेनरी ने डाला. हेनरी के इस ओवर में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज 20 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 34/0 रन है. प्रियांश आर्य सात गेंद में 26 और प्रभसिमरन सिंह छह गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं.
CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में ही कूटे 14 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लक्ष्य का बचाव करते हुए पारी का पहला ओवर ख़लील अहमद ने डाला. जहां पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज पहले ओवर में ही 14 रन बटोरने में कामयाब रहे.
CSK Vs PBKS LIVE Score: प्रियांश-प्रभसिमरन कर रहे हैं पंजाब की तरफ से पारी का आगाज, जीत के लिए मिला है 210 रनों का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जीत के लिए मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पंजाब किंग्स की तरफ से क्रीज पर प्रियांश-प्रभसिमरन आए हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर ख़लील अहमद डाल रहे हैं.
CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब को मिला 210 का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 210 का लक्ष्य दिया है. शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ रन बटोरे हैं. पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने तीन चौके जड़े और 13 रन जोड़े. दुबे ने 28 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया है अब गेंदबाजों की बारी है. गेंदबाजी के दौरान श्रेयस अय्यर ने कई गलत फैसले तो लिए हैं.
20.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 209/5
CSK Vs PBKS LIVE Score: आखिरी ओवर बाकी
अब आखिरी ओवर बाकी है. चेन्नई ने अभी तक 200 का स्कोर पार नहीं किया है. आखिरी ओवर में स्ट्राइक प्रशांत वीर के पास रहेगी. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. देखना होहा कि चेन्नई कितना स्को कर पाती है.
19.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 195/5
CSK Vs PBKS LIVE Score: 14 आए ओवर से
मार्को यानसेन आज महंगे साबित हुए. उनके इस ओवर से 14 रन आए हैं. 4 ओवर में उन्होंने 43 रन दिए हैं और सिर्फ एक विकेट लिया है. दो ओवर बाकी है. देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स कितने रन बटोर पाती है. पंजाब किंग्स को पेनल्टी लगी है. आखिरी के दो ओवर में उन्हें एक फील्डर सर्कल के अंदर रखना होगा. दूसरी तरफ पंजाब ने इम्पैक्ट सब भी लिया और चहल की जगह प्रियांश आर्य आए हैं.
18.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 182/5
CSK Vs PBKS LIVE Score: सरफराज आउट
सरफराज खान को जाना होगा. नेहल वढेरा के हाथों कैच आउट. विशक का क्या कहना. लेकिन सरफराज ने अपना काम कर दिया है. 12 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. थर्ड मैन को पीछे भेजा गया था, ऐसे में सरफराज को अपने शॉर्ट के लिए अलग एरिया में जाना पड़ा. लेंथ डिलीवरी थी और सरफराज ने कदमों का इस्तेमाल किया. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ और गेंद उठ गई. वढेरा कैच लेने के लिए मिड-ऑन से कुछ कदम पीछे हटे. सरफराज खान ने अपनी पारी क दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया.
16.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 168/5
CSK Vs PBKS LIVE Score: सरफराज ने की बाउंड्री की बरसात
जब से सरफराज खान क्रीज पर हैं, बाउंड्री की बरसात किए जा रहे हैं. आखिरी के 4 ओवर बाकी हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें 200 पार स्कोर पर होगी. पिछले ओवर में भी सरफराज ने एक छक्का जड़ा है. आखिरी ओवर में 11 रन आए हैं. सरफराज 250 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.
16.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 156/4
CSK Vs PBKS LIVE Score: सरफराज ने लगाई बाउंड्री की हैट्रिक
कार्तिक शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर सरफराज खान आए हैं और उन्होंने बाउंड्री ही हैट्रिक लगाई है, वो भी अर्शदीप सिंह को. हल्के हाथों से खेल रहे हैं. गेंद की पेस का इस्तेमाल किया और सिर्फ दिशा दिखाई है, तीनों बार. अब आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. क्या चेन्नई 200 का स्कोर पार कर पाएगी? चेन्नई का रन रेट 9.67 का है. पिछले 4 ओवर में 44 रन आए हैं और 3 विकेट गिरे हैं.
15.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 145/4
CSK Vs PBKS LIVE Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका
CSK Vs PBKS LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा है. कार्तिक शर्मा को जाना होगा. यह प्लंब है. मार्को यानसेन ने कप्तान के इशारों का वेट ही नहीं किया और अंपायर के अपील नकारते ही रिव्यू का इशारा किया. ऑफ के बाहर गेंद. पड़ने के बाद अंदर आई. कार्तिक ने इसे क्रॉस खेलना चाहा. झुके थे. लेकिन मि कर गए और गेंद सीधे पैड पर लगी. अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद और बल्ले का कोई कनेक्शन नहीं हुआ. बॉल ट्रैकिंग में तीन रेड हैं. कार्तिक को जाना होगा.
13.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 130/4
CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष आउट
विजयकुमार विशक से काम किया. इस बाद आयुष म्हात्रे को जीवनदान नहीं मिलेगा. युजवेंद्र चहल ने कैच लपका. एक बेहतरीन पारी का अंत हुआ. दोनों सेट बल्लेबाजों को लगातार ओवरों में वापस भेजा गया. पंजाब किंग्स वापस लड़ रहा है. एक और फुल डिलीवरी, यॉर्कर लेंथ के करीब और म्हात्रे ने अपने कट शॉट को दोहराने की कोशिश की, बल्ले का मुंह खोला. लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड के हाथों में गई. आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों के दम पर 73 रनों की पारी खेली.
12.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 123/3
CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष को मिला जीवनदान
आयुष म्हात्रे को पिछले ओवर में जीवनदान मिला है. यजुवेंद्र चहल ने सबसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट निकाल ही लिया था. लेकिन शशांक सिंह ने इस कैच को टपका दिया. चहल ने युवा खिलाड़ी को बड़े शॉट के लिए आमंत्रित किया. म्हात्रे डाउन द ग्राउंड गए थे. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ और इसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर मार दिया. शशांक दौड़े, फिसले और दोनों हाथों से कैच पकड़. लेकिन फिर पकड़ नहीं बना पाए. आखिरी समय में स्लाइड के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया. यह आज का दूसरा जीवनदान है आयुष के लिए. चहल के इस ओवर से 8 रन आए हैं.
12.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 118/2
CSK Vs PBKS LIVE Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आउट हुए. नेहाल वढेरा ने कैच लपका. साझेदारी टूट गई है. हमने इसे आईपीएल में कितनी बार देखा है? जब भी उनकी टीम को विकेट की जरूरत होती है, चहल आगे आते हैं. उन्होंने अपने पहले दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की थी और उसी दबाव के कारण उन्हें यह विकेट मिला. यह विकेट लेने वाली गेंद नहीं थी - लेग के बाहर गेंद, गायकवाड़ ने घुटना टेकर बैट घुमा दिया. छक्का जड़ना चाहते थे, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. गायकवाड़ 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट गुए.
11.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 110/2
CSK Vs PBKS LIVE Score: 96 रनों की हुई साझेदारी
आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है. बीते 5 ओवर से 53 रन आए हैं. चेन्नई का रन रेट 10 का है. आयुष आज बड़ा शॉर्ट खेलने से हिचक नहीं रहे हैं. पिछले ओवर में भी उन्होंने हल्के हाथों से खेलकर चौका जड़ा. आखिरी ओवर से 9 रन आए. आयुष आज शतक लगाना चाहेंगे.
11.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 110/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स 100 पार
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100 पार हुआ. पिछले ओवर से कोई बाउंड्री नहीं आई है. वहीं आयुष म्हात्रे रन बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आखिरी ओवर से चेन्नई ने 7 रन बटोरे हैं. क्या आज आयुष शतक जड़ेंगे?
10.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 101/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष का रिकॉर्ड
19 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर
3 वैभव सूर्यवंशी
2 पृथ्वी शॉ
2 आयुष म्हात्रे
18 साल और 261 दिन की उम्र में म्हात्रे चेपॉक में आईपीएल अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.
पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. म्हात्रे ने दो छक्के जड़े हैं. चेन्नई का स्कोर 100 के करीब है.
9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 94/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष म्हात्रे का अर्द्धशतक
आयुष म्हात्रे का अर्द्धशतक पूरा हुआ. छक्के के साथ उन्होंने अपना पचासा पूरा किया है. 29 गेंदों में फिफ्टी पूरी हुई. चेन्नई का रन रेट 10 से अधिक का है. आज आयुष ही मैच में अंतर पैदा करेंगे.
8.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 83/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष म्हात्रे अर्द्धशतक की ओर
आयुष म्हात्रे अपने अर्द्धशतक की ओर है. पिछले ओवर में भी उन्होंने दो छक्के जड़े हैं. ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जबरदस्त छक्का जड़ा, फिर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. आयुष म्हात्रे 170 की स्ट्राइक रेट से रन कूट रहे हैं. पिछले ओवर में 14रन बटोरे हैं उन्होंने.
7.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 71/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: पावरप्ले पूरा
चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 57 रन ठोके हैं. आयुष म्हात्रे का प्रहार जारी है. आयुष पीट रहे हैं. देखना होगा कि पावरप्ले के बाद वह कैसा गेम खेलते हैं. स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का है जबकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ यह 180 से अधिक का है. आखिरी ओवर अर्शदीप फेंकने आए थे, जिसमें 8 रन आए. आयुष ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 57/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. आयुष म्हात्रे जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे साफ है कि वह मारकर खेलने वाले हैं. दूसरे छोर पर ऋतुराज गायकवाड़ एंकर रोल निभाएंगे. आयुष म्हात्रे ने ओवर की तीसरी गेंद पर आउट ऑफ द पार्क छक्का जड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स का रन रेट 10 के करीब है.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 49/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: बाउंड्री की हैट्रिक
आयुष म्हात्रे ने पिछले ओवर में बाउंड्री की हैट्रिक लगाई है. हालांकि, यह जेवियर बार्टलेट की खराब गेंदबाजी रही है. लेग साइड में सिर्फ दो फील्डर थे और वो गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर फेंके जा रहे थे. खराब गेंद और उनकी पिटाई हुई फिर. म्हात्रे ने पिछले ओवर से 15 रन बटोरे हैं. पावरप्ले के आखिरी दो ओवर बाकी है, देखना होगा कि चेन्नई कितने रन बटोरती है बाकी के दो ओवर में.
4.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 39/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: मार्को यानसेन का अच्छा ओवर
मार्को यानसेन का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 10 रन आए हैं. ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें बाउंड्री पड़ी थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की. अब क्रीज पर आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज क्रीज पर है.
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 24/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: संजू सैमसन आउट
संजू सैमसन का चेपॉक में 13 का औसत है और आज उन्होंने इस और बेकार कियाय संजू सैमसन को जाना होगा. जेवियर बार्टलेट को इससे पहले वाली गेंद पर संजू ने चौका जड़ा था, लेकिन फिर आउट हुए. प्रभसिमरन सिंह ने कैच लपका. गुड लेंथ गेंद, जो ऑफ पर पड़ने के बाद हल्का कांटा बदली. सैमसन पीछे हटे. मूवमेंट के लिए कवर नहीं किया और हल्का किनारा लगा. संजू सैमसन 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट.
2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 14/1
CSK Vs PBKS LIVE Score: अर्शदीप का अच्छा ओवर
अर्शदीप सिंह का यह ओवर अच्छा रहा. उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए हैं इस ओवर से. संजू और ऋतुराज क्रीज पर अगले कुछ ओवर कैसे खेलते हैं, देखना दिलचस्प होने वाला है.
1.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 5/0
CSK Vs PBKS LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन
एक्शन शुरू हुआ. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स को अच्छी शुरुआत दिलाने पर है. पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप करेंगे.
CSK Vs PBKS LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
इम्पैक्ट सब्स: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट सब्स: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़
CSK Vs PBKS LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा"मुझे नहीं लगता कि पिच में बहुत ज़्यादा बदलाव आएगा. यह वैसा ही रहेगा. और, आप जानते हैं, यह अप्रैल का शुरुआती हिस्सा है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि दूसरी पारी में ओस एक महत्वपूर्ण कारक होगी." "हमने एक बदलाव मिला - मैट शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर आये हैं."
CSK Vs PBKS LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले श्रेयस
श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा,"मैं पहले गेंदबाजी करने जा रहा हूं क्योंकि यह घरेलू मैदान पर उनका पहला मैच है. मुझे लगता है कि विकेट ताज़ा है. यह जानना बहुत अच्छी बात होगी कि विकेट कैसा रहेगा. तो उन्हीं के आधार पर मैंने ये फैसला लिया है." अपने हाथ पर उन्होंने कहा,"यह फ्रेश है" "मैं बस अपने बात करने के तरीके में सकारात्मक रहना चाहता हूं. और मुझे लगता है कि अगर मैं अपने बारे में कुछ नकारात्मक कहता हूं, तो यह मेरे शरीर पर असर करता है. इसलिए, मैं बस यहीं रहना चाहता हूं, इसे शांत और संयमित रखना चाहता हूं."
CSK Vs PBKS LIVE Score: सवाल ही नहीं सुन पाए गायकवाड़
जैसे ही टॉस के दौरान बोलने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ आए, फैंस ने इतने जोर से चियर किया कि ऋतुराज सवाल ही नहीं सुन पाए. उनके चेहरे पर हंसी दिखी. प्रेजेंटर इयान बिशप को उनके पास जाकर उनसे सवाल पूछना पड़ा है.
CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब ने जीता टॉस
ऋतुराज गायकवाड़ ने सिक्का उछाला और श्रेयस अय्यर ने टेल कहा. यह टेल है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. अय्यर ने अपने हाथ को लेकर कहा है कि वह 'फ्रेश' है.
CSK Vs PBKS LIVE Score: चंचल चतुर चहल बुनेंगे जाल!
यजुवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 पारियों में 7.1 की इकॉनमी से 17.7 की बॉलिंग स्ट्राइक से 23 विकेट लिए हैं. चहल चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. देखना मजेदार होगा कि वह आज कैसा प्रदर्शन करते हैं.
CSK Vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर दिख रहे फिट
गुजरात के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर की कलाई में चोट लगी थी. लेकिन ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं. वह फ्रैक्टिस कर रहे हैं और किसी परेशानी में नजर नहीं आ रहे.
CSK Vs PBKS LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है. टी20 वर्ल्ड कप में हुए मुकाबले में हाई स्कोरिंग हुए थे और आज भी कुछ यही होने की उम्मीद है. ऐसे में संजू सैमसन जब पहली बार सीएसके की जर्सी में चेपॉक पर एक्शन में होंगे, तब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि उनका बल्ला आग उगलता है या नहीं.
CSK Vs PBKS LIVE Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स, जब भी भिड़ती हैं तो मुकाबला रोमांचक होता है और आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं. दोनों टीमें 32 बार भिड़ी हैं. इस दौरान दोनों 16-16 मैच जीतने में सफल होगा.

CSK Vs PBKS LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस, उर्विल पटेल
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद.
CSK Vs PBKS LIVE Score: चेन्नई के होम ग्राउंड पर मुकाबला
अपने होम ग्राउंड पर जब चेन्नई सुपर किंग्स एक्शन में होगी तो उसकी नजरें सीजन की पहला जीत दर्ज करने पर होगी. चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स है, जिसने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर पहली जीत दर्ज की थी. पंजाब की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने पर होगी. मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा.