विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2018

...लेकिन शिखर धवन पाकिस्तानी फखर जमां को मात नहीं दे सके

...लेकिन शिखर धवन पाकिस्तानी फखर जमां को मात नहीं दे सके
शिखर धवन की फाइल फोटो
  • तीसरे टी20 मैच में मैन ऑफ द मैच रहे धवन
  • धवन के 62 गेंदों पर 10 चौकों व 2 छक्कों से 92 रन
  • ...पर चैंपियन बनने से चूक गए लेफ्टी बैट्समैन
नई दिल्ली:

रोहित शर्मा एंड कंपनी ने रविवार की रात चेन्नई के चेपक स्टेडियम में नाटकीय और रोमांचक बन गुए मुकाबले में मेहमान वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले (मैच रिपोर्ट) में छह विकेट से हराने के साथ ही सीरीज 3-0 से जीत ली. शिखर धवन ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और वह मैन ऑफ द मैच भी रहे. लेकिन यह पारी उन्हें 'बड़ा मलाल' भी दे गई

वास्तव में तीसरे मैच में धवन ने आक्रमण और समझदारी भरी बल्लेबाजी का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए अपनी टीम को मैच के साथ सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई. धवन ने 62 गेंद खेलीं और 10 चौके व 2 छक्के लगाए. मैन ऑफ द मैच धवन बहुत ही खुश थे. लेकिन जब मैच के एक घंटे बाद उन्हें एक बात का पता, चला तो यह उन्हें बहुत ही मलाल दे गिया. 

यह भी पढ़ें: इसलिए सहवाग चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा हों हर हाल में टेस्ट इलेवन का हिस्सा

 

आपको बता दें कि साल 2018 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच में बल्लेबाजों में दो भारतीय हैं. आप समझ ही सकते हैं. ये दोनों विध्वंसक रोहित शर्मा और शिखर धवन हैं. धवन ने इस साल 15 मैचों में 572 रन बनाए, तो रोहित शर्मा 16 मैचों में 560 रन बनाकर चौथे नंबर पर रहे. निश्चित ही, यह टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे को बताने के लिए काफी है, लेकिन उपलब्धि के बावजूद यह धवन को मलाल दे गई. 

VIDEO: सुनिए कि क्रिकेट पंडित धोनी को टी-20 टीम से ड्रॉप किए जाने को कैसे देख रहे हैं. दरअसल धवन सिर्फ पांच रन से साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से चूक गए. यह गौरव हासिल किया पाकिस्तान के फखर जमां ने. फखर ने 17 मैचों में 576 रन बनाए. पाकिस्तान के ही बाबर आजम (12 मैचों में 563) तीसरे और न्यूजीलैंड के कोलिन कुमरो (12 मैचों में 500 रन) पांचवें नंबर पर रहे.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Fakhar Zaman, India Vs West Indies 11/11/2018 Inwi11112018187770, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com