विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2015

...तो टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर किंग बन जाएंगे छक्कों का शतक जड़ने वाले मैक्कुलम

...तो टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर किंग बन जाएंगे छक्कों का शतक जड़ने वाले मैक्कुलम
ब्रैंडन मैक्कुलम (फाइल फोटो : AFP)
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर-किंग यानी छक्कों का बादशाह बनने के बेहद करीब हैं। श्रीलंका के खिलाफ डुनेडिन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मैक्कुलम ने दो छक्के जड़े और टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं।

मैक्कुलम के 98 टेस्ट मैच में अब 100 छक्के हो गए हैं। इतने ही छक्के 97 टेस्ट मैचों में एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज हैं। यानी अगले टेस्ट मैच में अगर मैक्कुलम के बल्ले से एक भी छक्का लग गया, तो वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

मजेदार बात यह है कि गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ 100वां छक्का पूरा किया था जबकि मैक्कुलम ने श्रीलंका के ही रंगना हेराथ के ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ छक्कों का सैकड़ा पूरा किया।

हालांकि गिलक्रिस्ट ने मैक्कुलम की तुलना में काफी तेजी से 100वां छक्का लगाया है। गिलक्रिस्ट ने जहां टेस्ट मैचों में औसतन हर 68वीं गेंद के बाद छक्का लगाया है, तो वहीं मैक्कुलम ने औसतन हर 98वीं गेंद के बाद ऐसा किया।

एक नजर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों पर-
 
नाम मैच   छक्के   चौके
एडम गिलक्रिस्ट (AUS)  96    100      677
ब्रेंडन मैक्कुलम (NZ)  98    100       747
क्रिस गेल (WI)103      98   1046
जैक कैलिस (SA)166        97   1488
वीरेंद्र सहवाग (Ind)104       91    1233

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
...तो टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर किंग बन जाएंगे छक्कों का शतक जड़ने वाले मैक्कुलम
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com