Yashasvi Jaiswal IPL 2024 struggles divide 2 ex cricketers: यशस्वी जायसवाल का बल्ला जारी आईपीएल सीजन में उनसे रूठा हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कहर बरपाने वाले युवा बल्लेबाज के बल्ले से आईपीएल में अबतक महज 39 रन निकले हैं. यही वजह है कि वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल 71वें स्थान पर काबिज हैं. यही नहीं आईपीएल से पहले जायसवाल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उनके लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटरों ने अब उनपर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन ने भी जायसवाल के फॉर्म पर चर्चा की है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के विचार काफी अलग-अलग हैं. जाफर ने क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा कि जायसवाल के ऊपर पहले ही गेंद से रन बनाने की जिम्मेदारी थोपी जा रही है. यह उनका स्वाभाविक खेल नहीं है. जाफर के मुताबिक जायसवाल शुरुआती समय में क्रीज पर जमने के लिए समय लेते हैं. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज को उम्मीद है कि जोस बटलर के फॉर्म में आने के बाद से जायसवाल को क्रीज पर जमने का समय मिलेगा.जिसके बाद वह अपना नैसर्गिक खेल दिखा पाएंगे.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन, जाफर के विचारों से कुछ खास सहमत नजर नहीं आए. उनका मानना है कि जायसवाल को अपना आक्रामक खेल बरकरार रखना चाहिए. क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को उनसे इसी तरह के खेल की जरुरत है.
बता दें टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो रहा है. इस बार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा. आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें अभी से कड़ी मेहनत कर रही हैं. टीम इंडिया भी इसी रेस में लगी हुई है, लेकिन युवा जायसवाल का मौजूदा फॉर्म टीम के लिए बड़ी समस्या बन गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं