- चोट के चलते न्यूजीलैंड सीरीज नहीं खेल पाए थे राहुल
- रोहित की अनुपस्थिति में ज्यादा जिम्मेदारी होगी
- कू पर शेयर किया अपना वीडियो
भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के आगामी दौरे से पहले, केएल राहुल (KL Rahul) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर अपने प्रशंसकों को अपनी तैयारी के बारे में बताया. नेट्स में वे अपने सारे शाट्स लगाते हुए दिखाई दिए. कू पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी तैयारी के बार में सभी को बताना चाहते हैं. ये बात सही है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के सीरीज से बाहर होने के कारण राहुल (KL Rahul) पर अधिक जिम्मेदारी होगी और उनसे टीम इंडिया को ओपनिंग करने की भी उम्मीद रहेगी. आपको बता दें कि रोहित को मुंबई में ट्रेनिंग के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और उनकी जगह प्रियांक पांचाल को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको याद दिला दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल को उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर कर दिया गया था. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को लिया गया था. राहुल ने बेंगलुरु राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने आप को इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए तैयार किया है. अगर राहुल के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए 40 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 2321 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी औसत 35.16 की रही. राहुल का उचच्चतम स्कोर 199 है जो उन्होंन इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में बनाया था.
इस साल के टी 20 विश्व कप से बाहर होने के बाद से, टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं और मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. उनकी जगह पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लिया गया है. इस बीच, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को पूर्णकालिक सफेद गेंद की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी है, जिसमें कोहली टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं