न्यूजीलैंड सीरीज शुरू होने से पहले चार साल बाद वापसी करने वाले स्विंगिंग पेसर भुवनेश्वर कुमार अलग वजह से चर्चा में थे. और अब भारत के 3-0 से अजेय बढ़त लेने के बाद अलग वजह से सुर्खियों में हैं. सिर्फ तीन मैच पहले ही भुवी की स्विंग, आईपीएल के प्रदर्शन के बारे में दिग्गज चिल्ला-चिल्लाकर बातें कर रहे थे, लेकिन भारत की बढ़त के बाद अब सभी खामोश हो गए है. मददगार पिचों पर भुवनेश्वर के प्रदर्शन की समीक्षा होगी, तब होगी. लेकिन अब उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया से चार साल बाहर बैठना उन्हें मुश्किल नहीं लगा. भुवी को लेकर अब यह बहस चल रही है कि क्या चार साल के लंबे अंतराल के बाद भुवनेश्वर कुमार को वापस बुलाना सही फैसला था या नहीं? और क्या उन्हें 2027 वनडे विश्व कप के लिए विचार किया जाना चाहिए? लेकिन खुद भुवनेश्वर इस बहस से दूर हैं और अपनी इस वापसी का पूरा आनंद ले रहे हैं.
'मैं कभी इसके पीछे भागा नहीं'
इन तमाम बातों और चर्चा से खुद को दूर रखने वाले भुवनेश्वर ने कहा, उनकी वापसी की मुख्य वजह यह है कि उन्होंने कभी इसके पीछे भागने की कोशिश नहीं की. और वह इसी रवैये को आगे भी बनाए रखना चाहते हैं.' मंगलवार को भारत के मैच के बाद भुवनेश्वर कहा, 'यह हमेशा से एक सपना था और मैं वापसी करके बहुत खुश हूं लेकिन मैंने कभी इसके पीछे भागने की कोशिश नहीं की, इसलिए चार साल तक बाहर बैठना मुझे मुश्किल नहीं लगा क्योंकि मैं एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर ध्यान दे रहा था और क्रिकेट व अपनी फिटनेस से जुड़ी चुनौतियों पर फोकस कर रहा था.'
वापसी का श्रेयस आईपीएल के पिछले दो सीजन को
इस मेरठी पेसर ने कहा, 'मेरे मन में कभी यह विचार नहीं आया कि मुझे वापसी करने के लिए खेलना ही होगा. इस सोच ने चीजों को आसान बना दिया, और इसका पूरा श्रेय पिछले दो आईपीएल सीजनों को जाता है जिनकी बदौलत मैं आज यहां हूं.'
उन्होंने आगे कहा, 'वह टी20 सीरीज के बाद भारत लौटेंगे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी तथा विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे, जिसके बाद वह आकलन करेंगे कि भविष्य के अवसरों के लिहाज से वह कहां खड़े हैं.' मैच के बारे में बात करते हुए, भुवनेश्वर ने अभिषेक शर्मा और उनकी पारी खेलने के अंदाज़ की तारीफ की।
भुवनेश्वर ने कहा, 'वह पिछले कुछ सालों से ऐसा करते आ रहे हैं, इसलिए यह कोई पहली बार नहीं है. इस तरह की बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक को पूरा श्रेय जाता है. वहां हालात आसान नहीं थे जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और टी20 पारी के पहले छह ओवरों के भीतर ही मैच को खत्म कर दिया. इसके लिए लिए काफी कौशल की जरूरत होती है और अभिषेक इसे बार-बार कर रहे हैं.'
इस प्रदर्शन के बाद छिड़ी बहस
तीन मैचों के बाद भुनेश्वर के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर मददगार हालात में एकदम से ही उनकी स्विंग कहां गायब हो गई, तो वहीं उनकी गेंदबाजी में रणनीति का भी अभाव दिख रहा है. यही वजह है अभी तक सीरीज के तीन मैचों में भारत की जीत में भुवनेश्वर ने 3 मैचों में फेंके 12 ओवरों में 139 रन लुटाए. उनका इकॉनमी रन-रेट सबसे महंगा 11.58 का रहा है, जिसकी उम्मीद न ही प्रबंधन ने की थी और न ही उनके चयन से पहले और बाद में वकालत करने वाले पूर्व दिग्गजों ने. वहीं, विकेट भी उनके खाते में सिर्फ 1 ही आया है.
F.A.Q= भुवनेश्वर का अभी तक का प्रदर्शन डिटेल से Frequently Asked Questions से जानें
प्र1: भुवनेश्वर कुमार ने इन 3 शुरुआती मैचों में कुल कितने ओवर गेंदबाजी की है और कितने रन दिए हैं?
उ: भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों की 3 पारियों में कुल 12.0 ओवर गेंदबाजी की है और 139 रन दिए हैं
प्र2: इस श्रृंखला के शुरुआती 3 मैचों में भुवनेश्वर कुमार का इकॉनमी रेट क्या रहा है?
उ: इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 11.58 रन प्रति ओवर रहा है
प्र3: भुवनेश्वर कुमार को इन 3 मैचों में कितने विकेट मिले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या रहा?
उ: उन्हें 3 मैचों में कुल 1 विकेट मिला है, और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 50 रन देकर 1 विकेट (1/50) रहा है।
प्र4: इन 3 मैचों के आंकड़ों के अनुसार उनका गेंदबाजी औसत कितना है?
उ: 139 रन देकर 1 विकेट लेने के कारण उनका गेंदबाजी औसत 139.00 का रहा है
प्र5: भुवनेश्वर कुमार ने इन 3 मैचों में कुल कितनी गेंदें फेंकी हैं?
उ: 12 ओवरों के हिसाब से उन्होंने कुल 72 गेंदें फेंकी हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं