विज्ञापन

1, 2, 3...अभिषेक शर्मा अब नए 'सिक्सर्स सुपर किंग', रिकॉर्ड तोड़ने में वैभव के भी पसीने छूट जाएंगे

अभिषक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगन में तीसरे वनडे में छक्कों की जो बारिश की, वह करोड़ों भारतीयों को हमेशा सराबोर करती रहेगी. और इस कारनामे ने उन्हें वेरी-वेरी स्पेशल बना दिया

1, 2, 3...अभिषेक शर्मा अब नए 'सिक्सर्स सुपर किंग', रिकॉर्ड तोड़ने में वैभव के भी पसीने छूट जाएंगे
अभिषेक शर्मा मैच दर मैच इतिहास रच रहे हैं
Source: X

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा का कहर न्यूजीलैंड पर जो तीसरे टी20 में टूटा, उससे पता नहीं मेजबान इस सीरीज में उबर भी पाएंग या नहीं, लेकिन करोड़ों भारतीय फैंस के ज़हन में उनके एक के बाद एक 13 छक्कों की बारिश हमेशा कौंधती रहेगी. और इन छक्कों के साथ ही अभिषेक शर्मा  भारतीय टी20 के करीब 21 साल के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. वहीं, खास बात यह भी है कि जब इस रिकॉर्ड विशेष की बात आती है, तो इस मामले में पहले से लेकर नंबर तीन पर सिर्फ अभिषेक शर्मा का ही कब्जा है. नंबर तीन के बाद से ही भारतीय  भारतीयों के नामों का सिलसिला शुरू होता है. चलिए जानिए कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाज कौन हैं.

यह भी पढ़ें:    24 मिनट में ही खेल खत्म, भारत ने की न्यूजीलैंड की सीरीज हजम!

एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष 5 भारतीय

                    छक्के
नामबनामजगहसाल
13अभिषेक शर्माइंग्लैंडमुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)2025
11अभिषेक शर्माअफगानिस्ताननई दिल्ली2025
11अभिषेक शर्मान्यूजीलैंडवेलिंगटन2026
10रोहित शर्माश्रीलंकाइंदौर2017
10संजू सैमसनदक्षिण अफ्रीकाडरबन2024
10तिलक वर्मादक्षिण अफ्रीकाजोहानेसबर्ग2024
10ईशान किशनन्यूजीलैंडतिरुअनंतपुरम2026

अकेले अभिषेक ने बदल दी मैच की पूरी तस्वीर

अभिषेक ने पारी के पहले ही ओवर से बैटिंग का इतना "ऊंचा सुर" छेड़ा, जो समय गुजरने के साथ लगातार ऊंचा ही होता गया. और जब उनके बल्ले की सुनामी खत्म हुई, तो तब तब वह 38 गेंदों पर 9 चौकों और 11 छक्कों से 113 रन सें ऐतिहासिक पारी खेलकर बहुत पहले ही भारत की जीत सुनिश्चित कर चुके थे. यह कुल मिलाकर अभिषेक के टी20 करियर का कुल चौथा शतक रहा. वहीं, यह अभिषेक के करियर की कुल दूसरी सबसे तेज सेंचुरी रही. अभिषेक ने वेलिंगटन में 35 गेंदों पर शतक बनाया. इससे पहले उन्होंने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक जड़ा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, India, New Zealand, New Zealand Vs India 10/27/2026 Nzin10272026271648, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com