विज्ञापन

तीसरे T20 में भुवनेश्वर कुमार का कैसा रहा प्रदर्शन? विकेट, इकोनॉमी और असर की पूरी कहानी

तीसरे टी-20 में भुवनेश्वर कुमार से काफी उम्मीदें थी. लेकिन इस बार भी कीवी बल्लेबाजों के सामने भुवी का जादू उतना नहीं चला जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

तीसरे T20 में भुवनेश्वर कुमार का कैसा रहा प्रदर्शन? विकेट, इकोनॉमी और असर की पूरी कहानी
भुवनेश्वर कुमार फिर रहे बेअसर, 4 ओवर में 40 रन; पूरी सीरीज में सिर्फ 1 विकेट
X (formerly Twitter)

तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने रन बनाए. कीवी टीम के बल्लेबाजों ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी और 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए. वहीं, आजके मैच में सबकी नजर भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर थी. भुवी ने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. हालांकि भुवी ने अपनी शुरुआत अच्छी थी, उन्हें पहले ओवर में हल्की स्विंग जरूर मिली थी लेकिन फिर बाद के ओवरों में उनकी चमक खत्म हो गई, बल्लेबाजों ने आसानी के साथ रन बनाए.

पहले ओवर में स्विंग, फिर पूरी तरह फीके पड़े भुवी

न्यूजीलैंड की पारी में भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भुवी ने की थी. अपने पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने केवल 4 रन दिए थे, ऐसा लगा कि भुवी आजके मैच में अपनी गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले ओवर में बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए थे. 

इसके बाद भुवी  तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए थे. अपने दूसरे ओवर में भुवी ने 16 रन दे दिए, इस ओवर में भुवी को दो छक्के लगे थे. पहली और आखिरी गेंद पर फिल एलन ने भुवनेश्वर कुमार को तगड़ा छक्का लगाया. 

वहीं, कीवी टीम के 13वें ओवर में भुवी फिर से गेंदबाजी करने आए,  अपने तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 12 रन दिए जिसमें दो चौके लगे, इस ओवर में भी बल्लेबाजों ने भुवी को आराम से खेला और हर गेंद पर रन बनाए. इस ओवर में भुवी को बेवॉन जैकब्स ने दो चौके जड़े. 

वहीं 18वें ओवर में भुवी अपना आखिरी ओवर करने आए. भुवी को डेथ ओवरों का गेंदबाज माना जाता है. इस ओवर में उन्होंने शुरुआत अच्छी की, पहली गेंद  पर बल्लेबाज उनके खिलाफ रन नहीं बना पाया. लेकिन दूसरी गेंद भुवी से वाइड की. इसके बाद लीगल दूसरी गेंद पर बेवॉन जैकब्स ने एक और चौका जमाकर रन गति को बनाए रखा. तीसरी गेंद पर बेवॉन जैकब्स ने एक रन लिए. चौथी गेंद पर डेरिल मिचेल ने सिंगल लिया और फिर पांचवीं गेंद पर  भुवी ने 1 दिए. आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल स्ट्राइक पर थे. मिचेल आखिरी गेंद पर एक रन ही बना सके. कुल मिलाकर भुवी का आखिरी ओवर मैच में अच्छा रहा और केवल 9 रन आए. जिसमें केवल एक बाउंड्री लगे. 

4 ओवर में 40 रन

इस तरह से भुवनेश्वर ने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए, एक भी विकेट नहीं ले पाए. 10 रन प्रति ओवर भुवी ने अपने 4 ओवर में खर्च किए. यानी इस सीरीज में  अबतक भुवी ने 3 मैच में 137 रन देकर केवल एक विकेट ही हासिल कर पाए हैं. भुवनेश्वर कुमार का इकोनॉमी 12.45 का रहा. 

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

यह भी पढ़ें | अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, टी-20I मे बने नंबर 1, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

यह भी पढ़ें | नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, प्लेइंग XI आते ही खत्म हुआ सस्पेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvneshwar Kumar Singh, New Zealand Vs India 2026/27, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com