Ben Stokes: लंदन के एक नाइटक्लब में हुई एक घटना के बाद बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 'द ओवल' में होने वाले इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह जो रूट को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है. स्टोक्स के अलावा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी दूसरे टेस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड रविवार तड़के चेल्सी के एक नाइट क्लब में हुई घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहा है. दरअसल, दोनों ने सोमवार तड़के टीम के मिडनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया था. वे उस समय वहां मौजूद थे जब इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को सारासेन्स रग्बी खिलाड़ी टोटोआ औवा ने मारा था. ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, उप-कप्तान हैरी ब्रूक को इस मैच के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है.
इसका मतलब है कि रूट की कप्तानी में जबरदस्त वापसी हो रही है; उन्होंने 2017 से 2022 के बीच रिकॉर्ड 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी. 35 साल के रूट जो इंग्लैंड के लिए अब तक के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने 17 टेस्ट मैचों में केवल एक जीत हासिल की थी जिसके बाद रूट ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था. दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को टीम में शामिल किया गया .
क्या है नाइटक्लब कांड?
बता दें कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन पर नाइटक्लब में झगड़ा करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक पहले टेस्ट मैच के बाद लंदन के नए नाइटक्लब में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन वहां पार्टी करने गए थे. जहां उन दोनों खिलाड़ियों की बहस सारासेंस रग्बी क्लब के खिलाड़ी से हो गई. मामला हाथापाई तक पहुंच गया था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें स्टोक्स और एटकिंसन को लड़ाई करते हुए साफ देखा गया था.
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स , बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टोंग
ये भी पढ़ें- 6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर vs वैभव सूर्यवंशी, भारत A डेब्यू में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन ? जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं