विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने लंदन पहुंचे अक्षय कुमार के साथ ये क्या हुआ? लड़खड़ाए, गिरते-गिरते बचे, क्या तैमूर ने की ये हरकत?

सैफ के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए. स्टैंड्स में बैठकर मैच का मजा लेते हुए इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार लड़खड़ा कर गिरते नजर आ रहे हैं.

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने लंदन पहुंचे अक्षय कुमार के साथ ये क्या हुआ? लड़खड़ाए, गिरते-गिरते बचे, क्या तैमूर ने की ये हरकत?
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने लंदन पहुंचे अक्षय कुमार
नई दिल्ली:

रविवार को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का फाइनल वनडे मैच देखने के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे कई सेलेब्रिटीज पहुंचे. सैफ के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए. स्टैंड्स में बैठकर मैच का मजा लेते हुए इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार लड़खड़ा कर गिरते नजर आ रहे हैं.

गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार

लंदन से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने बड़े बेटे तैमूर का हाथ थामे चल रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार, तैमूर के बगल में, उनके साथ-साथ चल रहे हैं. इस दौरान अक्षय अचानक लड़खड़ा जाते हैं और गिरते-गिरते बचते हैं. इस मोमेंट में अक्षय खुद भी मुस्कुराने लगते हैं. हालांकि इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या सैफ के बेटे तैमूर ने उन्हें धक्का दिया?

यह भी पढ़ें-  रामायणम में शूर्पणखा बनी रकुल प्रीत सिंह, प्रमोशन इवेंट में लूटी लाइमलाइट, गोल्डन साड़ी में लगीं गॉर्जियस 

सैफ-तैमूर की जोड़ी छाई

लॉड्स से सामने आई तस्वीरों में सैफ को तैमूर के साथ मैच का मजा लेते हुए देखा गया. इस दौरान सैफ ने हल्के नीले रंग की शर्ट के ऊपर ऑलिव-ग्रीन ब्लेजर पहना था, साथ ही धारीदार टाई और पीले रंग का पॉकेट स्क्वेयर भी लगाया था, जबकि तैमूर ने हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी. स्टेडियम में अक्षय कुमार भी मौजूद थे, ग्रे दाढ़ी वाले उनके लुक ने ऑनलाइन फैन्स का ध्यान खींचा.

धोनी भी थे मौजूद

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उसी सेक्शन में बैठे थे जहां सैफ और तैमूर थे. वेन्यू से कई वीडियो सामने आए जिनमें दोनों परिवार एक साथ मैच देखते हुए नजर आए. ये क्लिप्स ऑनलाइन काफी पसंद किए गए.

यह भी पढ़ें- लंदन में कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ बनी अभिषेक बच्चन की हीरोइन,  24 साल बाद ऐसी दिखती है'ओम जय जगदीश' की पूजा 

कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सेनन भी कबीर बहिया के साथ मैच देखने पहंची. पिछले कुछ महीनों से कबीर का नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि दोनों साथ दिखे लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Video, India England Match, Akshay Kumar Films, Akshay Kumar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com