Ben Stokes on Shoaib BashirVisa Issue: कागजी कार्रवाई में विलंब के कारण इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को भारत के खिलाफ (IND vs ENG Test) शुरू हो रहे पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट से पूर्व यूएई में रुकने को बाध्य होना पड़ा था. बीस साल के बशीर को टेस्ट पदार्पण का इंतजार है. उनके माता-पिता पाकिस्तानी मूल के हैं . अबु धाबी में इंग्लैंड के ट्रेनिंग शिविर के खत्म होने के बाद उन्हें वहीं रुकना पड़ा था. "ईएसपीएनक्रिकइंफो" की खबर के अनुसार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से हाल में क्रिकेट संचालन के प्रबंध निदेशक के रूप में जुड़ने वाले स्टुअर्ट हूपर बशीर के साथ हैं.
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित इलेवन, कोहली की जगह इस खिलाड़ी की एंट्री
वहीं, अब खबर है कि वीजा मुद्दे के कारण पाकिस्तानी मूल के स्पिनर शोएब बशीर को इंग्लैंड वापल लौटना पड़ा है. शोएब बशीर को वीजा मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है जिसके कारण उन्हें वापस इंग्लैंड लौटना पड़ा है. इंग्लैंड वापल लौटने से बशीर अब भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. वहीं. अब बेन स्टोक्स ने भी इसपर अपनी राय दी है और कहा है कि ये जो भी हुआ है उससे वह काफी हताश हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ESPN क्रिकइंफो के रिपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे पर बेन स्टोक्स ने सीधे तौर पर कहा है कि, "वह इससे काफी हताश हैं. हमने दिसंबर में ही टीम की घोषणा कर दी थी. फिर भी बशीर को वीजा संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा है. मैं उसके दर्द को समझ पा रहा हूं." बेन स्टोक्स ने इस घटना को बेहद ही हताशपूर्ण करार दिया है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा. इंग्लैंड को भारत दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.
टेस्ट शेड्यूल (India vs England Test Series Schedule)
पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर (वीजा न मिल पाने के कारण पहले टेस्ट से बाहर), हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं